डबल मर्डर: घर में घुसने से पहले तोड़ दिए CCTV कैमरे, फिर कपल के हाथ-पैर बांधकर मार दी गोली

फरीदाबाद, हरियाणा. जिले के जसाना गांव में डबल मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्यारों ने कपल के हाथ-पैर बांधकर गोली मार दी। घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना मंगलवार शाम की बताई जाती है, लेकिन इसका पता देर रात चला। हमलवारों ने घर में घुसने से पहले वहां लगे CCTV कैमरे तोड़ दिए थे। हालांकि एक अन्य कैमरे में बाइक सवार 4 बदमाश वहां से जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस इन्हें ढूंढ रही है। दम्पती की शादी 2013 में हुई थी। सुखबीर फतेहपुर चंदीला का रहने वाला था, जबकि मोनिका जसाना गांव की रहने वाली थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मोनिका जसाना गांव में ही अपने मायके से दूर रहती थी। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2020 4:55 AM IST

16
डबल मर्डर:  घर में घुसने से पहले तोड़ दिए CCTV कैमरे, फिर कपल के हाथ-पैर बांधकर मार दी गोली

दूध लेने नहीं निकली महिला, तब पड़ोसियों को हुआ शक...
मोनिका रोज शाम को पड़ोस में दूध लेने जाती थी। मंगलवार देर रात तक जब वो घर से नहीं निकली, तो पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब लोगों ने उनके घर में झांककर देखा, तो फर्श पर कपल की रक्तरंजित लाश पड़ी थीं। आगे पढ़ें इसी घटना के बार में...

26

घटना की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। दूसरे सीसीटीवी में बाइक सवार 4 संदिग्ध जाते दिखाई दिए। कपल की हत्या पुलिस के लिए पहेली बन गई है। आगे पढ़िए एक अपराध की कहानी-मर्डर मिस्ट्री: भाभी को कॉल गर्ल बनाकर पैसा कमाना चाहता था देवर, पत्नी से भी यही डिमांड करता था

36

भाभी की छाती पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार..
यह हत्याकांड रविवार रात को 9 बजे पानीपत में हुआ था। इसमें देवर ने अपनी भाभी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतका 35 वर्षीय कविता की शादी 12 साल पहले सैंकी उर्फ रोहित से हुई थी। लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसलिए वो पिछले 7 महीने से अपने पति से दूर देशराज कॉलोनी में जाकर रहने लगी थी। वो ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। तस्वीर में दिखाई दे रही आरोपी की पत्नी प्रिया ने बताया कि 4 महीने पहले पति ने उसके साथ मारपीट की। इसलिए वो अपनी जेठानी कविता के पास जाकर रहने लगी थी। प्रिया ने आरोप लगाया कि उसका जेठ रोहित और पति भरत सेक्स रैकेट चलाते हैं। वे दोनों महिलाओं को भी इस दलदल में धकेलना चाहते थे। कुछ समय पहले भी आरोपी भाभी के घर हमला करने आया था। आगे पढ़ें कैसे किया मर्डर...

46

आरोपी भरत ने भाभी के छाती पर चाकू से दनादन वार किए। घटना के बाद कुछ लोगों ने महिला के घावों को कपड़े से बांधा और उसे सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। कविता के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गौरव 10, जबकि छोटा कृष्ण 6 साल का है। प्रिया की एक बटी धुव्री है। वकील ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़ा...

56

आरोपी पत्नी प्रिया को भी जाने से मारना चाहता था। वो उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा था। लेकिन एक वकील डीके पंडित ने वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चे से बैट लेकर आरोपी पर प्रहार किए। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आगे पढ़ें एक अन्य घटना-प्रेमिका से शादी करने कराई उसके पति की हत्या...

66

प्रेमिका को पाने उसके पति को रास्ते से हटा दिया...
5 महीने पहले पानीपत के फ्लोरा चौक पर चाकू मारकर हुई 25 वर्षीय युवक दुर्वेश की हत्या का मामला सुलट गया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से 3 सुपारी किलर गिरफ्तार किए हैं। मृतक की शादी को 8 महीने ही हुए थे। यूपी के अलीगढ़ का निवासी दुर्वेश पानीपत में नांगलखेड़ी में किराए पर रहता था। 21 मार्च की रात को सेक्टर 29 स्थित फैक्ट्री जाते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार अलीगढ़ का ही रहने वाला दुष्यंत का दुर्वेश की पत्नी से इस शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। इसलिए उसने यह हत्या कराई थी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos