जूते बेचकर करोड़पति बने थे कांडा, एक सुसाइड केस से पूरी तरह बदल गई जिंदगी

हरियाणा लोकहित पार्टी नेता गोपाल गोयल कांडा विधानसभा चुनावों में करोड़पति उम्मीदवार है। गोपाल कांडा की पर्सनल लाइफ जितनी रंगीन और विवादित रही है राजनीतिक करियर भी उतना ही दिलचस्प रहा है। रेडियो रिपेरिंग की एक छोटी सी दुकान चलाने वाले गोपाल कांडा की जन्मतिथि, फैमिली, राजनीतिक करियर और विवादों से जुड़ी पूरी कहानी-

Asianet News Hindi | Published : Oct 15, 2019 11:45 AM IST / Updated: Oct 15 2019, 06:46 PM IST

15
जूते बेचकर करोड़पति बने थे कांडा, एक सुसाइड केस से पूरी तरह बदल गई जिंदगी
गोपाल कांडा का मूल नाम गोपाल कुमार गोयल है। वह एक बिजनेसमैन के साथ राजनेता भी है। उनके पिता मुरली धर कांडा एक वकील थे। कांडा अपने गांव सिरसा में ही ज्यूपिटर म्यूजिक होम नाम से रेडियो रिपेयर की छोटी सी दुकान चलाते थे। जिसमें कुछ खास कमाई न होने कारण उन्होंने भाई के साथ मिल कर कांडा शू कैंप नाम से जूते-चप्पल की दुकान खोल ली। दुकान चलने लगी तो भाइयों ने बिजनेस को बढ़ा दिया और खुद जूता बनाने की फैक्ट्री लगा दी। जूता फैक्ट्री के मालिक कांडा ब्रदर्स बिजनेस, बिल्डर्स और राजनेताओं के संपर्क में भी आ गए।
25
शुरुआत में कांडा ने बंसीलाल के बेटे के साथ राजनीति में कदम रखा लेकिन बंसीलाल की सरकार गिरी तो रसूख भी खत्म हो गया। फिर कांडा फैमिली ने क्षेत्रिय राजनेता ओम प्रकाश चौटाला से अच्छे संबंध स्थापित कर लिए और राजनीति में पहुंच बढ़ाना शुरू किया। कांडा ने बड़े-बड़े आईएएस अफसरों से संबंध मजबूत किए। बिल्डर के रूप में कांडा अपनी जमीन पक्की करते हुए राजनीति में कारोबार के दरबाजे खोलने लगा। जमीन बेचना-खरीदना ही कांडा ने अपना मुख्य धंधा बना लिया
35
साल 2009 के कांडा ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर  चुनाव लड़ा और जीता भी। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांडा ने जीत हासिल की और हरियाणा का गृहराज्य मंत्री पद हासिल किया। मंत्री बनने के बाद कांडा ने कैंप ऑफिस शुरू किया और अपनी बंद एयरलाइंस को भी चालू कर दिया जिसके साथ 40 दूसरी कंपनियां भी चलती रहीं।
45
कांडा का एयर होस्टेस रेप-सुसाइड केस काफी चर्चा में रहा है। 5 अगस्त 2012 में गीतिका शर्मा  ने सुसाइड कर लिया था। कांडा पर गीतिका शर्मा के साथ बलात्कार, खुदकुशी के लिए उकसाने, साजिश रचने और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप दर्ज हैं। गीतिका के सुसाइड नोट के आधार पर कांडा को गिरफ्तार भी किया गया उस पर आरोप सिद्ध भी हुए थे जेल की सजा मिली। अभी कांडा जमानत पर बाहर है। यह केस उस समय देश भर में सुर्खियां बन गया था। कांडा के बारे में यह बात बहुत प्रचलित थी कि वह लड़कियों पर बहुत मेहरबान रहता था।
55
कांडा हरियाणा में एक करोड़पति राजनेता है। कांडा के पास 70 करोड़ 52 लाख 75 हजार 12 सौ रुपये हैं। जबकि अचल संपत्ति 14 करोड़ 93 लाख है। गोपाल कांडा के पास 3923 ग्राम सोना है। उनके पास 72 कैरेट डायमंड हैं, जिनकी कीमत सात लाख 20 हजार रुपये है।  उनकी पत्नी सरस्वती कांडा के पास करीब 10 करोड़ 85 लाख की चल संपत्ति है। साथ ही 18 करोड़ 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 1562 ग्राम सोना है। 250 कैरेट डायमंड है जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है। वहीं साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव की एडीआर रिपोर्ट में कांडा सबसे अधिक कर्जदार उम्मीदवार भी है,उनपर पर 78 करोड़ रुपए का कर्ज है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos