दरअसल, यह घटना शुक्रवार रात की है, जब हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसल पिंजौर में रहने वाली अपनी महिला कुक के घर में घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। बताया जाता है कि जब महिला और उसकी बेटी ने आईजी का विरोध किया तो उनके साथ वह मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि कलसन उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं।