हरियाणा के IG गिरफ्तार, रात को महिला कुक के साथ की बदतमीजी..कहा-CM का आदमी हूं..कोई छू नहीं सकता

Published : Aug 22, 2020, 06:31 PM ISTUpdated : Aug 22, 2020, 06:52 PM IST

पंचकूला (हरियाणा). महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और बदतमीजी करने के आरोप में हरियाणा के आईजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ पीड़िता ने कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई है। आरोप है कि आईजी ने शराब के नशे में पहले तो महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की, फिर दोनों को जमकर गाली गलौच की। बता दें कि पीड़ित की शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आईजी के खिलाफ एक्शन लिया है।  

PREV
15
हरियाणा के IG गिरफ्तार, रात को महिला कुक के साथ की बदतमीजी..कहा-CM का आदमी हूं..कोई छू नहीं सकता


दरअसल, यह घटना शुक्रवार रात की है, जब हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमंत कलसल पिंजौर में रहने वाली अपनी महिला कुक के घर में घुसकर बदतमीजी कर रहे थे। बताया जाता है कि जब महिला और उसकी बेटी ने आईजी का विरोध किया तो उनके साथ वह मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि कलसन उन्हें बेवजह एक पारिवारिक विवाद के चलते तंग कर रहे हैं। 

25

महिला ने बताया कि रात करीब 8 बजे आईजी साहब गाड़ी से उसके घर आए और दरबाजे की घंटी बजाने लगे। जैसे मैंने गेट खोला तो वह मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया। शोर सुनकर मेरे पति बाहर आए तो उनके साथ भी जमकर मारपीट करने। झगड़े की आवाज सुनकर घर के सामने  मोहल्ले के लोग जमा हो गए।

35

महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कलसन जब मारपीट कर रहा था तो बोला कि वह हरियाणा सीएम खट्टर के आदमी हैं, इसलिए उनको कोई छू भी नहीं सकता। महिला ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि उसकी लड़की ने भागकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है, उसका गुस्सा वह हम लोगों को पर उतारता है। इसलिए वह हमारे परिवार को मारने के लिए आया था।
 

45


 आईजी द्वारा मारपीट के बाद मोहल्ले के लोगों ने आईजी की कार को घेर लिया और पुलिस को बुला कर उनको हिरासत में लेने को कहा। इसके बाद पुलिस आईजी को गाड़ी में बिठाकर पिंजौर थाने ले गई। इसके बाद मामला दर्ज हुआ। 

55

जब रात को पुलिस ने आईजी को गिरफ्तार करके नहीं ले जा रही थी तो मुहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाख नारेबाजी करने लगे। वहीं कुछ लोग कहने लगे कि यह एसआई आईजी से मिला हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Recommended Stories