Published : Aug 24, 2021, 10:59 AM ISTUpdated : Aug 24, 2021, 11:26 AM IST
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने 5 लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी कत्ल करने के बाद अपने आप को थाने में सरेंडर करने पहुंचा। पुलिसकर्मियों से जाकर बोला-मुझे जेल में डाल दो मैंने अपने किराएदार के परिवार और अपनी बहू को मारा डाला है। आरोपी ने यह सब अनैतिक संबंधों के शक के चलते किया है। वारदात की वजह बहू और किराएदार के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पढ़िए कैसे क्राइम की कहानी जान उड़े पुलिस के होश...
दरअसल, दिल दहला देने वाली यह वारदात गुरुग्राम के राजेंद्रपार्क थाने क्षेत्र से मंगलवार तड़के सामने आई है। जहां राव राय सिंह नाम के शख्स ने अपनी बहू और 4 किराएदारों की हत्या की है। जिसमें 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल है।
25
बता दें कि आरोपी को शख था कि उसकी पुत्रबहू का किराएदार के साथ अवैध संबंध हैं। बस इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी रिटायर्ड फौजी बताया जा रहा है। वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है।
35
जैसे ही आरोपी ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी सुनाई तो पुलसि के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
45
आरोपी की इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान है। लोग उसे ट्रीमैन के नाम से पुकारते हैं। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर उसने कैसे इस वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
55
मृतक कृष्णा तिवारी एक निजी बैंक में काम करता है, आरोपी को शक था कि कृष्णा और उसकी बहू के बीच अवैध संबध हैं। जिसके चलते तिवारी सहते उसके परिवार को खत्म कर दिया।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।