मर गई इंसानियत: परिवार ने 10 साल तक बेटे को जंजीर से बांध जानवरों सा किया सलूक..हालत देख कांपा कलेजा

अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जो मानवता के साथ-साथ परिवार के रिश्तों को भी शर्मसार करती है। जहां एक शख्स के साथ उसके परिवार के लोगों ने जनवरों की तरह ऐसा सलूक किया कि जिसे देख दुश्मनों का भी कलेजा कांप जाए। उसे 10 साल तक एक कमरे में कैद कर रखा और लोहे की जंजीरों से जकड़ रखा था। आइए जानते हैं क्या थी इसके पीछे की असली वजह...

Asianet News Hindi | Published : Aug 9, 2021 12:12 PM IST

15
मर गई इंसानियत: परिवार ने 10 साल तक बेटे को जंजीर से बांध जानवरों सा किया सलूक..हालत देख कांपा कलेजा

दरअसल, यह दर्दनाक मामला अंबाला जिले के फतेहपुर गांव का है। जहां यहां एक परिवार ने अपने बेटे को सिर्फ इस वजह से 0 सालों से जंजीरों से जकड़कर रखा था कि वह दीमागी तौर पर कमजोर था। यानि वह मंदबुद्धि था, इसलिए उसे जानवरों से बद्दतर हाल में रखा गया था।
 

25

बता दें कि जब इस मामले की जानकारी एक सामाजिक आशियाना आश्रम संस्था टीम के सदस्य को पता चला तो वह पीड़ित तक पहुंचे। किसी तरह परिवार को समझाकर युवक को जंजीरों से मुक्त कराया गया। उसकी हालत बेहद खराब थी, सबसे पहले उसे नहलाया गया और उसके कपड़े बदले गए। 
 

35

सामजिक संस्था को गांव के लोगों ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते परिवार बेटे का इलाज नहीं करा पा रहा था। जिसके चलते परिवार ने उसे अपने घर में कैद कर दिया था।
 

45

वहीं पीड़ित की भाई और मां ने बताया कि उनके बेटा दीमारी रूप से कमजोर है। कई सालों तक हमने उसकी देखभाल कि लेकिन कोई सुधार नहीं हआ तो मजबूरन बस उसे जंजीरों से बांधना पड़ा। हमारे पास इतने पैसे नहीं थे कि हम उसका किसी बड़े डॉक्टर से इलाज करा सकें।
 

55

बता दें कि सामाजिक संस्था के सदस्य राजकुमार ने बताया कि अब पीड़ित सदस्य की देखभाल अब हमारी संस्था करेगी। वह अह आशियाना संस्था में ही रहेगा। साथ ही उसका इलाज कराया जाएगा।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos