Published : Jun 24, 2021, 06:00 PM ISTUpdated : Jun 24, 2021, 06:28 PM IST
पानीपत. हरियाणा से इंसानियत शर्मसार कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जान हर किसी कलेजा फट जाएगा। यहां एक महिला ने जरा सी बात पर आपसी रंजिश में पड़ोसी महिला से बदला लेने के लिए उसके 4 माह के बच्चे को तेजाब पिला दिया। दो दिन तड़पन के बाद मासूम ने आखिरकार दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली यह वारदात पानीपत शहर के झुग्गी इलाके की है। जहां उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले विनोद कुमार अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहता है। उसके परिवार में पत्नी 2 बच्चे हैं, बड़ी बेटी राखी (5) और 4 माह का हर्षित है। वह मजदूरी करके जीवन-यापन कर रहा था, लेकिन इस घटना से वह टूट गया।
24
विनोद कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया 8 दिन पहले पड़ोसी की बेटी और उसकी बेटी राखी का खेलते समय झगड़ा हो गया था। मैंने दोनों बच्चों को समझा भी दिया था। सोचा बच्चे हैं ऐसा झगड़ा तो चलता रहता है। लेकिन मंगलवार को इसी रंजिश में पड़ोसी महिला ने बदला लेने के लिए 4 माह के बेटे हर्षित तेजाब पिला दिया और किसी रिश्तेदार के घर चली गई। जब हम मौके पर पहुंचे तो बेटे के मुंह से झाग निकल रहा था और फर्श पर तेजाब पड़ा था।
34
युवक ने बताया कि किसी तरह हम बच्चे को रामलाल चौक स्थित रेनबो अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन बच्चे की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने बच्चे को रोहतक PGI रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी वेंटिलेटर न मिलने के कारण हम बुधवार को एंबुलेंज के जरिए वापस पानीपत ला रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
44
विनोद पत्नी और बच्चे की मां कांता ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद बेटा का जन्म हुआ था। बेटी पैदा होने के बाद उनका दो बार मिसगैरज हो गया था। इसिलए डॉक्टरों से लेकर मंदिर-मस्जिद में दुआंए की। तब जाकर यह खुशी हमारे घर आई थी। लेकिन हमें नहीं पता था कि हमारी खुशी को किसी की नजर लग जाएगी।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।