40 फीट लंबे लोहे के 2 सर‍िये सीने को चीरते हुए निकले आर-पार, हिम्मत देख दंग रह गए..फिर हुआ एक चमत्कार

Published : Oct 31, 2021, 02:17 PM IST

रोहतक (हरियाणा). लोग सही कहते हैं कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। क्योंकि वह इंसान को मौत के मुंह से भी बचा लाते हैं। कुछ ऐसा ही कमाल किया है हरियाणा के रोहतक की डॉक्टरों की एक टीम ने, जहां एक युवक की जान बचना किसी चमत्कर से कम नहीं है। लोहे के दो सरियों युवक के सीने के आर-पार हो गए थे। डॉक्टरों ने एक यूनिक सर्जरी कर उसकी जिंदगी बचा ली। आइए जानते हैं कैसे डॉक्टरों ने किया यह कमाल...  

PREV
15
40 फीट लंबे लोहे के 2 सर‍िये सीने को चीरते हुए निकले आर-पार, हिम्मत देख दंग रह गए..फिर हुआ एक चमत्कार

दरअसल. यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम को करण नाम के युवक के साथ घटी। वह शाम करीब 6 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर कुछ सामान खरीदने के लिए बजार जा रहा था। उसके आगे-आगे एक सरियों से लदी ट्रॉली चल रही थी, लेकिन अचानक ट्रॉटी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो सरिये उसकी छाती के आरपार निकल गए।
 

25


करीब 40 फीट की दो रॉड छाती को चीरते  हुए उस पार हो गई। जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन युवक इंतना जिंदादिल था कि उसके चेहर कोई सिकन तक नहीं थी। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और उसके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। वहीं गांव के कुछ लोगों ने युवक के अंदर घुसे सरियों के हिस्से को काट दिया था। जिसके बाद युवक को रोहतक के पीजीआई अस्पताल ले जाया गया।

35

पीजीआई रोहतक लगभग 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में कार्डियो सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने अपने प्रयास से इस यूनिक सर्जरी को किया है। सर्जरी के बाद युवक की जान बचाई जा सकी। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है।
 

45

बेटे के सफल ऑपरेशन के बाद पिता कर्मबीर ने डॉक्टरों को देखते ही भावुक हो गए और कहा कि आपके ही चमत्कार से आज उनका बेटा बचा है।  बहुत-बहुत धन्यवाद किया है। क्योंकि हम करण की हालत देखकर घबरा गए थे। गांव के लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे थे। 
 

55

वहीं पीजीआई के डॉक्टरों ने कहा कि अगर किसी के साथ इस प्रकार की घटना हो जाती है तो उसे तुरंत डॉक्टरों के पास लेकर आएं। अपने हिसाब से आर-पार हुई नुकीली रॉड या अन्य चीज को नहीं काटे। नहीं तो कुछ भी हो सकता है। यह तो अच्छा है कि करण को समय पर लेकर  आ गए। जिससे उसकी जान बच गई।
 

Recommended Stories