एक दिन सास और पति के सामने खुल गई महिला की पोल, राखी बंधवाने वाला 'भाई' निकला 'वो'

कैथल, हरियाणा. यहां रक्षाबंधन पर बहन-भाई के रिश्ते को कलंकित करने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपने मुंहबोले भाई से दिल लगा बैठी महिला ने अपने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रही सास को ही हटा दिया। इस अवैध संबंध की भनक महिला की सास और उसके पति को लग चुकी थी। पति संकोच में कुछ नहीं कह सका। लेकिन उसने मां के जरिये पत्नी के प्रेमी की घर में एंट्री बंद करा दी थी। महिला से यह सहन नहीं हो रहा था। आखिरकार उसने प्रेमी के जरिये अपनी सास का मर्डर करा दिया। हफ्तेभर बाद पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठा दिया। आरोपी प्रेमी अकसर कहीं जाते समय अपनी बाइक महिला के घर में खड़ी करता था। इसी बीच महिला उसे भाई कहने लगी। आरोपी उससे राखी बंधवाने लगा। इस तरह उसका महिला के घर में आना-जाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे भाई-बहन का प्यार अवैध संबंध में बदल गया। चारपाई पर लेटी थी सास..तभी बहू के प्रेमी ने किए थे धारदार हथियार से कई वार..इससे पहले बहू ने खिला दी थीं नींद की गोलियां...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 17, 2020 5:59 AM IST / Updated: Aug 17 2020, 12:21 PM IST

16
एक दिन सास और पति के सामने खुल गई महिला की पोल, राखी बंधवाने वाला 'भाई' निकला 'वो'

चौंकाने वाली यह मर्डर मिस्ट्री कैथल के जनकपुरी इलाके की है। घटना 8 अगस्त की रात को हुई। हफ्तेभर बाद मामले का खुलासा हो गया। आरोपी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की सुबह जब वो सोकर उठा, तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर मरी पड़ी थीं। घर से चोरी भी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका चरणजीत कौर की बहू राजविंद्र कौर उर्फ राज का होमगार्ड के जवान अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित अकसर कहीं जाते समय अपनी बाइक आरोपी महिला के घर में खड़ी करता था। इस बीच वो उसे बहन बोलने लगा। आरोपी उससे राखी भी बंधवाने लगा था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। इसकी भनक महिला के पति और सास को हो गई थी। पति ने अपनी मां के जरिये अमित की घर में एंट्री बंद करा दी थी। इसी वजह से दोनों ने अपनी सास को रास्ते से हटा दिया। महिला ने सास को नींद की गोलियां खिला दी थीं। इसके बाद अमित ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी महिला के ससुर की बहुत पहले निधन हो चुका है। आगे पढ़िए..बाल विवाह के 7 साल बाद सुहागरात मनाना चाहता था पति, लेकिन पत्नी को मर्दों में कोई रुचि नहीं थी
 

26

यह मामला राजस्थान के जोधपुर का है। पत्नी के समलैंगिक संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को अपनी जान गंवानी पड़ गई। दिल दहलाने वाली इस घटना को 10 अगस्त के दिन अंजाम दिया गया था।  इस हत्याकांड में मृतक चरण सिंह उर्फ सुशील जाट की पत्नी सीमा और उसकी बहनों बबीता प्रियंका के अलावा प्रियंका के दोस्त भियाराम को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा और सुशील का 2013 में बाल विवाह हुआ था। 7 साल के इंतजार के बाद सुशील सीमा को गौना कराकर ससुराल लाना चाहता था। वो सीमा से वैवाहिक संबंध बनाने का इच्छुक था। लेकिन सीमा पति के छूनेमात्र से चिढ़ जाती थी। जब सुशील को शक हुआ, तब मालूम चला कि सीमा समलैंगिक है। उसके कई लड़कियों से संबंध है। इस पर सुशील उसे घर लाने का दबाव बनाने लगा। इससे गुस्साई सीमा ने पति को अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कई तरह के इंजेक्शन लगा दिए। फिर बॉडी को काटकर फिंकवा दिया। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

36

सीमा अपनी बहनों के साथ जोधपुर के नांदड़ी इलाके में किराये से रहती है। एक अन्य आरोपी भियाराम और सीमा की बहन प्रियंका किसी कंपनी में साथ में काम करते हैं। बहनों को सीमा के समलैंगिक संबंधों का पता था। इसलिए उन्होंने इस हत्याकांड में सीमा का साथ देने का फैसला किया। लाश के टुकड़े भियाराम की कार में रखकर फेंके गए थे। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

46

आरोपी सीमा ने माना कि सुशील उसे वैवाहिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जबकि उसे मर्दों में कोई रुचि नहीं है। इसी वजह से वो गौना कराकर ससुराल जाना नहीं चाहती थी। जब सुशील जिद पर अड़ा, तो उसने हत्या करने का प्लान बनाया। सीमा अपनी बहनों में सबसे छोटी है। वो वेटनरी नर्स है। अभी वो एक जगह नौकरी कर रही थी। बड़ी बहन बबीता एएनएम के बाद बीए कर रही थी। साथ ही वो नौकरी भी करती है। प्रियंका ने बीए किया है। हैरानी की बात यह है कि सीमा की दोनों बहनें भी अपने पति को छोड़कर अलग रह रही थीं। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

56

27 वर्षीय सुशील का दो महीने पहले ही कृषि विभाग में एएओ पद पर चयन हुआ था। वो डेगाना के खुड़ी पंडवाला में पोस्टेड था। यह नौकरी ज्वाइन करने से पहले वो बैंक में था। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

66

जिस प्लास्टिक बैग में लाश के टुकड़े रखे गए थे, उसके जरिये पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने ही यह हत्या की है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos