चौंकाने वाली यह मर्डर मिस्ट्री कैथल के जनकपुरी इलाके की है। घटना 8 अगस्त की रात को हुई। हफ्तेभर बाद मामले का खुलासा हो गया। आरोपी महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की सुबह जब वो सोकर उठा, तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर मरी पड़ी थीं। घर से चोरी भी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका चरणजीत कौर की बहू राजविंद्र कौर उर्फ राज का होमगार्ड के जवान अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित अकसर कहीं जाते समय अपनी बाइक आरोपी महिला के घर में खड़ी करता था। इस बीच वो उसे बहन बोलने लगा। आरोपी उससे राखी भी बंधवाने लगा था। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। इसकी भनक महिला के पति और सास को हो गई थी। पति ने अपनी मां के जरिये अमित की घर में एंट्री बंद करा दी थी। इसी वजह से दोनों ने अपनी सास को रास्ते से हटा दिया। महिला ने सास को नींद की गोलियां खिला दी थीं। इसके बाद अमित ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी महिला के ससुर की बहुत पहले निधन हो चुका है। आगे पढ़िए..बाल विवाह के 7 साल बाद सुहागरात मनाना चाहता था पति, लेकिन पत्नी को मर्दों में कोई रुचि नहीं थी