Published : Nov 20, 2019, 04:03 PM ISTUpdated : Nov 20, 2019, 04:06 PM IST
गुरुग्राम/नई दिल्ली. हम सभी जानते हैं कि भारतीय समाज में आज भी लड़कियों को पढ़ने-लिखने और अपनी मन मर्जी से कुछ करने की आजादी नहीं है। देश के पिछड़े इलाकों में तो लड़कियां घर से बाहर नहीं निकल सकतीं, स्कूल नहीं जा सकती। पर अब 21वीं सदी में धीरे-धीरे बदलाव आने शुरू हो गए हैं। ये बदलाव किसी एक की वजह से नहीं बल्कि हर क्षेत्र में लड़कियों के पूरे जोश और जुनून से कदम बढ़ने से आए हैं। ऐसे ही अब लड़कियां किसी चीज में पीछे नहीं हैं चाहे वो एक ड्राइवर का ही काम क्यों न हो।
अब किराए की गाड़ी के लिए ऊबर, ओला जैसी कंपनियां मार्केट में हैं। एप में गाड़ी बुक करो और वो 5 मिनट में आपके सामने। पर इन गाड़ियों में लोगों ने ड्राइवर हमेशा पुरुष ही देखे जाते हैं। ऐसे में इस बात को झुठलाती एक लड़की की कहानी सामने आई है।
24
19 साल की ये लड़की दिन-रात दिल्ली-गुड़गांव की सड़कों पर ऊबर कार दौड़ाती नजर आती है। लड़की का नाम कोमल है। वह दिल्ली में ऊबर कार चलाती हैं और अपनी पढ़ाई और सपनों का खर्च अकले उठा रही हैं। सोशल मीडिया पर ओलिविया नाम की एक लड़की ने हाल ही में साकेत से गुरुग्राम के लिए ऊबर बुक की। पर सामने एक लड़की को ड्राइवर सीट पर बैठे देख वो चौंक गई। दिल्ली जैसे मेट्रो शहर में भी लेडी ड्राइवर मिलना हैरानी वाली बात है। ओलिविया ने लड़की से बात की। तब उसे पता चला कि वह लड़की कोमल एक गरीब परिवार से हैं। उसके पिता नहीं चाहते कि लड़कियां पढ़ाई करें और काम भी करें।
34
वह अपनी जिद और जुनून के कारण अपना खर्च उठाने के लिए ड्राइवरी कर रही है। उसे गाड़ी चलाते हुए एक साल हो गया है। उसके भाई-बहन भी हैं जिनका खर्च वो उठा रही है। कोमल कहती है कि, अभी तो बहुत कुछ करना है, पढ़ना है, कॉलेज जाना है अच्छी नौकरी करनी है इसलिए वह आज मेहनत से अपने अच्छे कल के लिए जुट गई है। कोमल समाज की दकियानूसी बातों को नजरअंदाज कर देती हैं। वह कहती हैं कि मैं किसी की नहीं सुनती बस जो अच्छा लगता है करती हूं। (फोटो: ओलिविया डेका)
44
ऐसा हौसला हर किसी में नहीं होता कोमल से प्रभावित होकर ओलिविया ने उसकी कहानी फेसबुक पर शेयर कर दी। लिखा कि मैं इस लड़की फैन हूं। लोगों को मेहनती कोमल की हिम्मत और बेबाकी पसंद आई। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर किया है। लोग कोमल की तारीफ कर रहे हैं। ओलिविया की भी तारीफ हो रही है ऐसी कहानी सामने लाने के लिए।, (सभी तस्वीरें ओलिविया डेका की फेसबुक पेज से साभार)
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।