झज्जर, हरियाणा. यहां शुक्रवार सुबह 18 साल की एक लड़की के किडनैपिंग में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करीब 3 घंटे की नाकाबंदी के बाद जब पुलिस आरोपियों तक पहुंची, तो मालूम चला कि लड़की और उसका किडनैप करने वाले लड़के ने तो 7 फेरे ले लिए हैं। यानी लड़की और उसके प्रेमी ने ही किडनैपिंग का ड्रामा किया था। प्रेमी और उसके दोस्त मां की आंखों सामने से लड़की को कार में उठाकर ले गए थे। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे थे। लड़की अपनी मां और सहेली के साथ सिलाई सेंटर जा रही थी। इसी बीच कार सवार 3-4 युवक उसे अपने साथ खींचकर ले गए थे। मां ने जब युवकों को रोकने की कोशिश की, तो वे धक्का देकर निकल गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी थी। 3 घंटे बाद लड़की और दो लड़के जींद के किला जफरगढ़ में मिल गए। लेकिन लड़की और उसमें से एक लड़के ने शादी कर ली थी।
पहले जाने घटनाक्रम..12वीं में पढ़ने वाली लड़की का शुक्रवार सुबह किडनैप हुआ था। कार में आ रहे तीन-चार युवकों ने लड़की को जबर्दस्ती कार में बैठाया था। वे उसकी मां को धक्का देकर गिरा गए थे। लड़की की मां ने बताया था कि जब उसने अपनी बेटी को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके पेट में लात मारकर गिरा दिया था।
25
यह घटना CCTV में कैप्चर हो गई थी। वहीं, वहां से गुजर रही एक महिला ने बताया कि वो अपने जानवरों के लिए चारा लेकर घर लौट रही थी, तभी उसने लड़की को रोते देखा था।
35
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की। लड़की के पिता ने बताया कि 4 माह पहले एक लड़का उसकी बेटी को परेशान करता था। लड़का कबाड़ी का काम करता है। लड़के का नाम मनजीत है, जो बिरधाना गांव का रहने वाला है।
45
साइबर सेल की मदद से जब पुलिस ने लोकेशन तलाशी, तो वो रोहतक के आर्य समाज मंदिर की निकली। पुलिस ने किला जफरगढ़ से लड़की को छुड़ा लिया। वहीं, दो युवकों को पकड़ा। झज्जर के डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि अभी लड़की की मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।
55
पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा, तो लड़की ने बताया कि उसने मनजीत से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। लड़के की उम्र 28 साल बताई जाती है। पुलिस भी इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। अपहरणकर्ता स्विफ्ट कार HR55AC9709 में बैठकर आए थे।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।