Published : Jul 27, 2020, 09:46 AM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 10:04 AM IST
जींद, हरियाणा. पिछले 8 साल के अंदर अपने ही 5 मासूमों की हत्या करने वाले शख्स ने इसके पीछे की अब एक नई कहानी सुनाई है। बता दें कि 15 जुलाई को आरोपी की दो मासूम बच्चियां गायब हुई थीं। 18 और 20 जुलाई को बच्चियों की लाश नहर में पड़ी मिली थीं। पुलिस की पड़ताल में खुलासा हुआ था कि ये हत्याएं किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चियों के पिता ने की थीं। पहले आरोपी इसके पीछे तांत्रिक शक्तियां हासिल करने की वजह बताता रहा। लेकिन अब उसने बयान बदल दिया। अब आरोपी का कहना है कि वो अपनी साली से प्यार करने लगा था। उसे हासिल करने परिवार को खत्म करना चाहता था। यह दिल दहलाने वाला मामला डिडवाड़ा गांव का है। आरोपी जुम्मादीन ने पुलिस के दिए अपने नये बयान में कहा कि 5 साल पहले जब उसके यहां बेटा आर्यन पैदा हुआ था, तब साली सोनिया घर आई थी। वो डेढ़ महीने उसके साथ रही। इस दौरान उससे लव हो गया। इसके बाद वो कई बार सोनिया से मिलने अपनी ससुराल गया। आरोपी ने कहा कि साली ने कहा था कि वो उससे कोर्ट मैरिज करेगी, लेकिन उसका कहा मानना पड़ेगा। हालांकि पुलिस उसके बयान पर भरोसा नहीं कर रहा है। क्योंकि आरोपी ने 8 साल पहले भी अपने बच्चों को मारा था। पढ़िए चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री
पहले जानें हत्यारे पिता का नया बयान..
आरोपी जुम्मादीन ने बताया कि वो 7 जुलाई को अपनी ससुराल गया था। तब अपनी साली से मिला था। पुलिस उसकी साली से लेकर परिवार और बाकी करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन कुछ साफ नहीं हो पा रहा है। जुम्मा के भतीजे सुलेमान ने कहा कि इस घटना से पूरा परिवार अचंभित है। साली भी जुम्मा के बयान को नकार रही है। (तस्वीर: आरोपी जुम्मादीन और उसकी पत्नी)
211
पहले सुनाई थी पुलिस को यह कहानी..
आरोपी जुम्मादीन ने पुलिस से कहा था कि ऐसा करने के लिए उसे एक तांत्रिक ने कहा था। आरोपी की बीवी जब छठवीं बार गर्भवती हुई, तो वो तांत्रिक के पास पहुंचा। वो तांत्रिक शक्तियों के बूते खजाना खोजना चाहता था। तांत्रिक ने आइडिया दिया कि छठवां बच्चा जन्मने से पहले अगर वो फिर से अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे..तो उसकी मुराद पूरी हो जाएगी। साइको हो चुके इस हत्यारे पिता ने 15 जुलाई को अपनी दो मासूम बेटियों को मारकर नहर में फेंक दिया। इससे पहले वो 8 साल के अंदर अपने 3 अन्य बच्चों की भी हत्या कर चुका था। बता दें कि सभी बच्चों की उम्र 11 साल से नीचे थी। पंचायत के सामने आरोपी पिता जुम्मादीन ने अपना गुनाह कबूल किया था।
311
तांत्रिक ने छठवीं बार गर्भवती हुई रीना को देखकर आरोपी से कहा था कि यह मौका है, जब वो तांत्रिक शक्तियां हासिल कर सकता है। अगर वो बच्चे के जन्म से पहले अपने बच्चों की बलि चढ़ा दे, तो उसकी गरीबी दूर हो जाएगी।
411
जुम्मादीन ने अपनी दो बेटियों मुस्कान (11) और निशा (7) को 15 जुलाई को मारा था। आरोपी ने बताया कि वो दोनों को 14 जुलाई को मारना चाहता था, लेकिन घर के सामने मैकेनिक की दुकान है। दुकान उस दिन देर रात तक खुली रही, इसलिए फिर अगले दिन घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां खिला दी थीं। फिर एक बच्ची को बाइक पर आगे बैठाया और सबसे छोटी को पीठ पर कपड़े से बांधकर नहर में ले जाकर फेंक दिया।
511
18 जुलाई को गांव के एक मूक-बधिर ने निशा का शव साहनपुर के पास गुजर रही हांसी-बुटाना नहर में पड़ा देखा था। उसने इशारे से गांव में जाकर यह बात बताई। इसके बाद 20 जुलाई को मुस्कान का शव भी नहर से मिला। बाद में पूछताछ में जुम्मादीन ने अपने जुर्म कबूल कर लिया।
611
हत्यारे की पत्नी रीना को लगता था कि किसी दैवीय प्रकोप से उसके बच्चे मर रहे हैं। सालभर पहले जब उसका गर्भपात हुआ, तो आरोपी उसे लेकर कैथल के तांत्रिक के पास गया था। तांत्रिक ने लड़का होने की बात कहकर तंत्र-मंत्र किया था।
711
डीआईजी अश्विण शेणवी ने बताया कि आरोपी के साथ तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया गया है। निशा की जब लाश मिली, तो उसके सिर पर बाल नहीं थे। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के लिए उन्हें काट लिया था। पुलिस ने कैंची और बाल बरामद किए हैं।
811
हत्यारे पिता जुम्मादीन ने 11 साल की मुस्कान और 7 साल की निशा को नींद की गोली खिलाकर बेहोश किया था। फिर उसे नहर में ले जाकर फेंक दिया।
911
हत्यारे पिता जुम्मादीन ने सालभर पहले दो साल के नबी को सल्फास खिलाकर मार दिया था।
1011
हत्यारे जुम्मादीन ने इस खौफनाक खेल की शुरुआत 8 साल पहले 9 महीने की निशा का गला घोंटकर की थी।
1111
हत्यारे जुम्मादीन ने 15 जुलाई को मुस्कान के साथ 7 साल की इस निशा को भी नींद की गोलियां देकर बेहोश किया था। फिर नहर में फेंक दिया था।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।