साली के फ्रेंड के चक्कर में दम्पती में मची कलह, पत्नी ने पुलिस से पिटवाया दिया, तो यूं निकला पति

Published : Dec 11, 2020, 12:12 PM IST

सिरसा, हरियाणा. यह शख्स किसी मंदिर में दंडवत होकर नहीं जा रहा है। यह पुलिस में अपनी पत्नी की शिकायत करने ऐसे निकला था। इस शख्स ने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्नी ने इसके खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया है। जबकि इसका कहना है कि उसे बेजवह फंसा दिया गया है। यह शख्स पुलिस चौकी से एसपी ऑफिस के लिए दंडवत होकर निकला था। हालांकि पुलिस ने कुछ दूरी पर ही उसे रोक लिया और समझा-बुझाकर घर भेज दिया। राकेश कुमार खैरपुर कॉलोनी का रहने वाला है। उसने  हिसार रेंज के आईजी, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। शख्स ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। सबकुछ बढ़िया चल रहा था। इसी बीच उसे मालूम चला कि उसकी साली की दोस्ती विनोद नामक युवक से है। यह आदमी उसकी पत्नी को परेशान करता था। कोई कपिल नामक व्यक्ति भी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता था। जब उसने ससुरालवालों को इस बारे में बताया, तो उल्टा उसे ही चुप रहने को कहा गया। फिर दहेज का मामला दर्ज करा दिया। शख्स ने मांगी इच्छा मृत्यु...

PREV
16
साली के फ्रेंड के चक्कर में दम्पती में मची कलह, पत्नी ने पुलिस से पिटवाया दिया, तो यूं निकला पति

शख्स की पत्नी बच्चे के साथ मायके में है। शख्स का आरोप है कि पत्नी की शिकायत के बाद खैरपुर पुलिसवालों ने उसे हिरासत में लेकर पीटा। उसकी तबीयत बिगड़ी, तो इलाज भी नहीं कराया। इसलिए न्याय के लिए वो दंडवत निकला। उसने सुप्रीम कोर्ट में इच्छा मृत्यु की याचिका डालने की भी चेतावनी दी। वहीं, खैरपुर के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने उसके आरोपों को नकार दिया। आगे पढ़ें-कुछ पति ऐसे भी होते हैं...

26

राजकोट, गुजरात. पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। पत्नीजी ने मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पहले तो पति-पत्नी पुलिसवाले से बहस करने लगे। हालांकि बाद में पतिदेव ने चालान से बचने अपनी पत्नी की गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी ने बहस बंद नहीं की। इससे गुस्साए पतिदेव ने सबके सामने उसे चांटा दे मारा। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसवाले सन्न रह गए। कहीं इस घटना के बाद परिवार न बिखर जाए, इसलिए पुलिसवालों ने दोनों को समझाया और बगैर चालान के उन्हें वहां से जाने दिया। देखिए तस्वीरों में पूरा मामला...

36

बाइक सवार पत्नी ने मास्क नहीं पहना था। इसलिए पुलिसवालों ने उन्हें रोका। इस पर कपल बहस करने लगे।

46

महिला पुलिसवाली को तर्क देने लगी कि उसके पास दुपट्टा नहीं है, तो मुंह कैसे बांधे?
 

56

जब पुलिस ने कपल से कहा कि मास्क नहीं पहनने पर उनका 1000 रुपए का चालान कटेगा, तो दोनों बहस करने लगे। हालांकि जब दोनों की एक न चली, तो पतिदेव ने गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी गलती मानने को तैयार नहीं थीं।

66

पतिदेव ने पत्नीजी को बार-बार चुप रहने के लिए टोका। जब वो चुप नहीं हुई, तो पतिदेव ने उसे चांटा दे मारा। यह देखकर पुलिसवाले ने मामला संभाला। फिर दोनों को समझाकर घर रवाना किया।

Recommended Stories