पहले पति को छोड़कर प्रेमी से की लवमैरिज..लेकिन ससुराल पहुंचते ही जो माहौल देखा..वो शॉक्ड रह गई

चरखी दादरी, हरियाणा. यह घटना भांडवा गांव की है। यहां खेतों में बने मकानों में बीती रात एक महिला की करंट लगने से मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पीछा छुड़ाने महिला को करंट लगाकर मार डाला। महिला ने 2 साल पहले लवमैरिज की थी। वो शादीशुदा थी, लेकिन पति के शराबी होने पर उसने तलाक ले दिया था। मरने से पहले महिला ने अपने भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजा था, जिसमें उसने पति के अलावा अपनी ननद और उसकी लड़कियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। भाई का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद उसका जीजा दहेज के लिए बहन को परेशान कर रहा था। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2020 5:46 AM IST

15
पहले पति को छोड़कर प्रेमी से की लवमैरिज..लेकिन ससुराल पहुंचते ही जो माहौल देखा..वो शॉक्ड रह गई
मृतका नीतू का मायका महेंद्रगढ़ के गांव रवासपुर में था। भाई संदीप कुमार ने बताया कि नीतू की शादी 5 साल पहले रेवाड़ी के गांव पालावास में हुई थी। उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था। इससे नीतू ने तलाक ले लिया था। इसके बाद उसने मंदौली गांव निवासी अनिल कुमार से 3 दिसंबर, 2018 को लव मैरिज की थी।
25
बताते हैं कि घटना से 5 दिन पहले नीतू ने उसे मोबाइल पर एक मैसेज किया था। इसमें लिखा था कि उसका पति, ननद, ननद की लड़कियां और जेठ उसे परेशान करती हैं। वे उसे मारना चाहती हैं। इसके बाद संदीप ने अनिल से कहा कि वो नीतू से बात कराए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। बल्कि नीतू को नजरबंद कर दिया।
35
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के हाथ में करंट लगा था। उसके कान और नाक पर भी चोट के निशान थे। बाढड़ा डीएसपी अनिल कुमार के अलावा एसपी बलवान सिंह राणा खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे।
45
माना जा रहा है कि यह एक इंटरकास्ट लव मैरिज थी। मृतका एससी समाज से थी। यह बात अनिल के घरवालों को अखरती थी।
55
मृतका अपने पहले पति को छोड़ने के बाद अनिल से मिलकर खुश थी। उसे लगता था कि पहले पति ने शराब पीकर उसके साथ जो बुरा बर्ताव किया, अनिल का प्यार उसे इससे उबार देगा।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos