लॉकडाउन में करियर बिखरते देख नौजवान को कुछ नहीं सूझा..उसने पिता की रिवॉल्वर उठाई और सीने में गोली दाग ली

Published : Jun 26, 2020, 10:46 AM IST

सोनीपत, हरियाणा। लॉकडाउन में अपना करियर बिगड़ता देख 18 साल के एक नौजवान ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर लिया। रोहित के पिता अजीत सैनी खरखौदा नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। रोहित ने बुधवार को सीने में गोली दाग ली थी। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। घायल रोहित को अस्पताल ले  जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। रोहित बैडमिंटन का अच्छा खिलाड़ी था। वो इसमें आगे तक जाने का सपना देखता था। रोहित 12वीं की एग्जाम दे रहा था। लॉकडाउन के कारण कुछ पेपर रुक गए थे। माना जा रहा है कि वे इन्हीं वजहों से परेशान था। हालांकि सही वजह सामने नहीं आई है।

PREV
15
लॉकडाउन में करियर बिखरते देख नौजवान को कुछ नहीं सूझा..उसने पिता की रिवॉल्वर उठाई और सीने में गोली दाग ली

डीएसपी राव वीरेंद्र ने बताया कि रोहित की सुसाइड की अभी पुख्ता वजह सामने नहीं आई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि वो लॉकडाउन में मानसिक परेशान था।

25

रोहित के पिता यह मानते हैं कि वो लॉकडाउन में अपने करियर को लेकर चिंतित था। लॉकडाउन के कारण वो बैडमिंटन खेलने नहीं जा पा रहा था। इस वजह से परेशान था।

35

मृतक का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से परिवार को गहरा सदमा लगा है। 

45

मृतक के पिता अजीत सैनी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि लॉकडाउन में उनका बेटा इतना परेशान हो जाएगा।

55

परिजनों के मुताबिक, रोहित पढ़ने में होशियार था। 

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories