लॉकडाउन की मोहब्बत: देसी छोरे के प्यार में दीवानी अमेरिकी गर्ल, विदेश से आकर गांव में नहला रही भैंस


सोनीपत (हरियाणा). हमने ऐसे बहुत से किस्से सुने और देखें हैं जहां प्यार के लिए इंसान किसी भी हद तक चला जाता है। ऐसी ही एक अनोखी लव स्टोरी हरियाणा से सामने आई है। जो कोरोना के कहर के बीच सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक विदेशी लड़की हरियाणवी छोरे को अपना दिल दे बैठी। आइए जानते हैं एक देशी छोरे और गोरी मेम की लव स्टोरी के बारे में।
 

Asianet News Hindi | Published : May 20, 2020 12:24 PM IST / Updated: May 20 2020, 06:04 PM IST

111
लॉकडाउन की मोहब्बत: देसी छोरे के प्यार में दीवानी अमेरिकी गर्ल, विदेश से आकर गांव में नहला रही भैंस

दरअसल, यह कहानी है, हरियाणा सोनीपत के रहने वाले अमित सरोहा और अमेरिका की रहने वाली अमेरिका में फ्लोरिडा की रहने वाली एश्लिन एलिजाबेथ की। साल 2018 में फेसबुक पर अमित और एश्लिन की दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई उनको पता ही नहीं चला। 

211

इसके बाद दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने का फैसल किया और जल्द से जल्द शादी करने की सोची। फिर क्या था इसी साल मार्च के महीने में देसी छोरे के प्यार में दीवानी होकर एश्लिन सात समंदर पार कर सीधे हरियाणा पुहंच गई।
 

311

सोनीपत जिले के बलि कुतुबपुर गांव के रहने वाले अमित ने एश्लिन से शादी करने के लिए अपने माता-पिता से अनुमति मांगी। दोनों के घरवालों की सहमति के बाद दोनों की मंगनी कर दी। सगाई के बाद शादी की राह में लॉकडाउन रोड़ा बन हुआ है और दोनों की शादी अटकी हुई है।

411

अब ऐसे में अमित और एश्लिन लॉकडाउन के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह कोर्ट मैरिज कर सकें।

511

एश्लिन को हरियाणवी कल्चर भी खूब पसंद आ रहा है। वह इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अमित के गांव में ही रह रही हैं।

611

एश्लिन गांव में भैसों के नहलाने से लेकर घर का सारा काम कर रही  हैं। उनका कहना है कि में भी भारत के सारे काम सीखना चाहती हूं। मुझे इंडिया का कल्चर बहुत पसंद है।

711

एश्लिन ने मीडिया से बाचतीत करते कहा- मैं भारत पहली बार आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मैं काफी खुश हूं और लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही हूं जिसके बाद अमित से शादी करूंगी। 

811

बता दें कि अमित ने हरियाणा के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।

911

एश्लिन जल संरक्षण के लिए भारत के लोगों को जागरुक करने के लिए एक शर्ट मूवी बना रहीं हैं। उन्होंने जब अमित के गांव मं रहने के दौरान देखा कि यहां के लोग बेवजह पानी को बहाते हैं तो वह उनको पानी की अहमियत बताने के लिए यह फिल्म बना रही हैं।

1011

पूरे सोनीपत जिले में अमित और एश्लिन के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। इतना ही नहीं एश्लिन गांववालों के साथ हिंदी भी सीख रही हैं।

1111

अपने सगाई के वक्त अमित सरोहा के घरवालों के साथ एश्लिन एलिजाबेथ।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos