Published : May 20, 2020, 05:54 PM ISTUpdated : May 20, 2020, 06:04 PM IST
सोनीपत (हरियाणा). हमने ऐसे बहुत से किस्से सुने और देखें हैं जहां प्यार के लिए इंसान किसी भी हद तक चला जाता है। ऐसी ही एक अनोखी लव स्टोरी हरियाणा से सामने आई है। जो कोरोना के कहर के बीच सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक विदेशी लड़की हरियाणवी छोरे को अपना दिल दे बैठी। आइए जानते हैं एक देशी छोरे और गोरी मेम की लव स्टोरी के बारे में।
दरअसल, यह कहानी है, हरियाणा सोनीपत के रहने वाले अमित सरोहा और अमेरिका की रहने वाली अमेरिका में फ्लोरिडा की रहने वाली एश्लिन एलिजाबेथ की। साल 2018 में फेसबुक पर अमित और एश्लिन की दोस्ती हुई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई उनको पता ही नहीं चला।
211
इसके बाद दोनों ने जिंदगीभर साथ रहने का फैसल किया और जल्द से जल्द शादी करने की सोची। फिर क्या था इसी साल मार्च के महीने में देसी छोरे के प्यार में दीवानी होकर एश्लिन सात समंदर पार कर सीधे हरियाणा पुहंच गई।
311
सोनीपत जिले के बलि कुतुबपुर गांव के रहने वाले अमित ने एश्लिन से शादी करने के लिए अपने माता-पिता से अनुमति मांगी। दोनों के घरवालों की सहमति के बाद दोनों की मंगनी कर दी। सगाई के बाद शादी की राह में लॉकडाउन रोड़ा बन हुआ है और दोनों की शादी अटकी हुई है।
411
अब ऐसे में अमित और एश्लिन लॉकडाउन के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह कोर्ट मैरिज कर सकें।
511
एश्लिन को हरियाणवी कल्चर भी खूब पसंद आ रहा है। वह इन दिनों लॉकडाउन की वजह से अमित के गांव में ही रह रही हैं।
611
एश्लिन गांव में भैसों के नहलाने से लेकर घर का सारा काम कर रही हैं। उनका कहना है कि में भी भारत के सारे काम सीखना चाहती हूं। मुझे इंडिया का कल्चर बहुत पसंद है।
711
एश्लिन ने मीडिया से बाचतीत करते कहा- मैं भारत पहली बार आई हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। मैं काफी खुश हूं और लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही हूं जिसके बाद अमित से शादी करूंगी।
811
बता दें कि अमित ने हरियाणा के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
911
एश्लिन जल संरक्षण के लिए भारत के लोगों को जागरुक करने के लिए एक शर्ट मूवी बना रहीं हैं। उन्होंने जब अमित के गांव मं रहने के दौरान देखा कि यहां के लोग बेवजह पानी को बहाते हैं तो वह उनको पानी की अहमियत बताने के लिए यह फिल्म बना रही हैं।
1011
पूरे सोनीपत जिले में अमित और एश्लिन के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। इतना ही नहीं एश्लिन गांववालों के साथ हिंदी भी सीख रही हैं।
1111
अपने सगाई के वक्त अमित सरोहा के घरवालों के साथ एश्लिन एलिजाबेथ।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।