अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने इस खास तरीके से की भारत केसरी विवेक से शादी

Published : Dec 02, 2019, 08:23 AM ISTUpdated : Dec 02, 2019, 10:51 AM IST

चरखी दादरी(हरियाणा). दंगल(2016) गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग की अर्धांगिनी बन गईं। हरियाणा के चरखी दादरी के गांव बलाली में दोनों ने 7 के बजाय 8 फेर लिए। एक फेर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देने के लिए लिया गया। यह शादी इस 8वें फेरे के संग एक मिसाल बनकर सामने आई। शादी हरियाणी रीति-रिवाज के साथ हुई। शादी एकदम साधारण तरीके से हुई। यानी इसने फिजूल का खर्चा बचाने का भी संदेश दिया। शादी में कई विदेशी पहलवान मेहमान बनकर पहुंचे। शाम 7.30 बजे बारात बलाली गांव पहुंची। 8वें फेरे के बारे में दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिजनों का कहना है कि बेटी और बेटा दोनों समान हैं। बेटियां अगर पढ़ेंगी, तो घर-परिवार और समाज में बेहतर बदलाव आएगा। बेटियों को बचाने की दिशा में भी काम करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में बेटियों को लेकर अभी भी भेदभाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।  

PREV
13
अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने इस खास तरीके से की भारत केसरी विवेक से शादी
बेशक दूल्हा-दुल्हन दोनों सेलिब्रिटी हैं, लेकिन उन्होंने फिजूल के खर्चे नहीं किए। विवेक अपने साथ सिर्फ 21 बारात लेकर बबीता को ब्याहने पहुंचे। बताते दें कि बबीता चरखी दादरी के गांव बलाली के रहने वाली हैं। वहीं विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव से हैं। हालांकि विवेक अभी अपने करियर को देखते हुए दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। विवेक रेलवे में जॉब करते हैं।
23
बताते दें कि बबीता चरखी दादरी के गांव बलाली के रहने वाली हैं। वहीं विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव से हैं। हालांकि विवेक अभी अपने करियर को देखते हुए दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। विवेक रेलवे में जॉब करते हैं।
33
2 दिसंबर को जरूरी दोनों पक्ष एक साथ दिल्ली में अपने खास मेहमानों के लिए रिसेप्शन करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और तमाम विदेशी मेहमान शामिल हो सकते हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि द्रोणाचार्य पहलवान महावीर फोगाट ने बबीता की शादी में सिर्फ एक रुपए का सगुन दिया। विवेक ने यही इच्छा जाहिर की थी। बबीता महावीर फोगाट की दूसरे नंबर की बेटी हैं।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories