पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में प्रेमी को सबक सिखाने बिफर पड़ी प्रेमिका, उड़ेल लिया खुद पर पेट्रोल

Published : Oct 09, 2020, 04:03 PM IST

गुरुग्राम, हरियाणा. यहां एक महिला ने रेप के मामल में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में जमकर हंगामा मचा दिया। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की कोशश की। हालांकि वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। महिला के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने उससे शादी का झांसा देकर रेप किया। फिर पुलिस केस बनने के डर से शादी कर ली। लेकिन बाद में उसे प्रताड़ित कर रहा था। इस बीच जांच में सामने आया है कि महिला इससे पहले भी दो लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा चुकी है। फिलहाल, पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

PREV
15
पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में प्रेमी को सबक सिखाने बिफर पड़ी प्रेमिका, उड़ेल लिया खुद पर पेट्रोल

महिला नर्स है। उसने आरोप लगाया कि इंडियन पेशेंट केयर के मालिक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। हालांकि पुलिस के डर से शादी कर ली। लेकिन बाद में प्रताड़ित कर रहा था। वो इसी की शिकायत को लेकर पुलिस के चक्कर काट रही थी।
 

25

एसीपी हेड क्वार्टर उषा कुंडू ने बताया कि 28 वर्षीय महिला यूपी की रहने वाली है। उसके खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में सुसाइड की कोशिश का केस दर्ज कराया गया है।

35

पुलिस के अनुसार, महिला पहले भी दो लोगों के खिलाफ रेप के केस दर्ज करवा चुकी है। इनकी जांच चल रही है।

45

महिला अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर आई थी। महिला का अरोप है कि योगेश से उसकी मुलाकात अगस्त में हुई थी। उसने नौकरी का झांसा देकर गुरुग्राम बुलाया और होटल में ले जाकर रेप किया।
 

55

गनीमत रही कि महिला ने जैसे ही पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेला, वहां मौजूद पुलिसवालों ने उसे पकड़ लिया।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories