बनी रहेगी हमेशा जवानी, अगर हर दिन करते हैं ये 5 तरह के वॉक

हेल्थ डेस्क. वॉक (walk) एक अविश्वसनीय शारीरिक गतिविधि है जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए चमत्कार कर सकती हैं। हर रोज वॉक करने से मोटापा कम होता है, हार्ट हेल्दी रहता है, एनर्जी का लेवल हाई होता है, तनाव और तनाव के लेबल को कम करता है। इसके साथ आपकी इम्यून को मजबूत करने समेत कई शारीरिक लाभ पहुंचाता है। इतना ही नहीं यह आयु भी लंबी करती है। चलिए बताते हैं 5 तरह के वॉक जिसे करने से बुढ़ापा कभी नहीं आएगी...

Nitu Kumari | Published : Sep 10, 2022 4:52 AM IST

16
बनी रहेगी हमेशा जवानी, अगर हर दिन करते हैं ये 5 तरह के वॉक

लीसेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि एक दिन में यदि कम से कम 10 मिनट तेज चलते हैं तो जीवन प्रत्याशा लंबी होती है, यानी आयु बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि  धीमी गति से चलने वालों की तुलना में तेज चलने वालों की जीवन प्रत्याशा 20 वर्ष तक अधिक होती है। इसलिए हर रोज सुबह जूता पहनिए और निकल पड़िए स्मार्ट वॉक के लिए। 

26

1. लंच और डिनर के बाद वॉक करें

अगर आप लंबा वॉक नहीं कर पाते हैं तो इसे दिन में दो भागों में बांट दें। एक दिन में दो बार सैर करने का तरीका उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जो लंबी सैर से थक जाते हैं। एक दिन में दो सैर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक को दोपहर के भोजन के बाद और दूसरे को रात के खाने के बाद रखें। शोध में पता चला है कि खाने के बाद वॉक करने से शरीर के इंसुलिन और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। 

36

2. हल्के वजन के साथ वॉक

कुछ लोगों को वॉक करने में परेशानी नहीं होती है। वो हर दिन नियमित रूप से वॉक करते हैं। लेकिन ज्यादा लाभ पाने के लिए ऐसे लोगों को इसमें कुछ चुनौती डालना चाहिए। जैसे हल्के वजन के साथ चलना। यह आपके शरीर को थोड़ी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। इससे आप अधिक कैलोरी बर्न करेंगे और अधिक मांसपेशियों का निर्माण करेंगे। लेकिन यह ध्यान रहें कि ज्यादा वजन उठाकर इसे ना करें। क्योंकि इससे गर्दन या कंधे में चोट लग सकती है। 

46

3. कभी तेज तो कभी मध्यम गति का वॉक 

वॉक कई तरह के होते हैं। लोग हंसते बातें करते हुए टहलते हैं। लेकिन ज्यादा फायदा पाने के लिए वॉक में दो तरीका अपनाएं। कभी तेज चलें तो फिर स्विच करते हुए गति को थोड़ा स्लो कर दें। यह पावर वॉकिंग स्टाइल आपके शरीर को चुनौती देगा, आपकी हृदय गति को बढ़ाएगा और आपके कैलोरी बर्न को बढ़ाएगा। यदि आप तेज गति से चलने में सहज नहीं तो बस नियमित वॉक की गति के बीच बस 20 सेकंड तेज वॉक को जोड़कर शुरू करें।

56

4.हर दिन सीढ़ी चढ़ना

अगर टहलने के लिए वक्त नहीं मिलता है तो आप दिन में कई ऐसे काम कर सकते हैं जो इससे ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। जैसे लिफ्ट और एस्केलेटरों को छोड़कर सीढ़ियां चढ़ना। कार को अपने दफ्तर से दूर पार्क करके चलते हुए ऑफिस जाना। हर दिन आप इसे आदत में शामिल करें। 

66

5. डॉग के साथ दौड़ना और खेलना

जो लोग अपने घर में डॉग रखते हैं उन्हें वॉक करने की योजना बनाने की जरूरत नहीं हैं। उनका डॉग उन्हें हर रोज पार्क ले जाएगा। आप अपने डॉक के साथ वॉक करने के साथ-साथ उसके साथ खेलें। ये अतिरिक्त फैट बर्न करने में मदद कर सकता है। 

और पढ़ें:

प्रेग्नेंसी के दौरान टेंशन से बच्चे पर खतरनाक असर, अमेरिकी रिसर्च में डराने वाला खुलासा

आत्महत्या करने वालों में पहले ही दिख जाता है ये 5 लक्षण, वक्त रहते पहचाने और अपनों को बचाएं

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos