कई खतरनाक बीमारियों का रामबाण इलाज है ये अजीबोगरीब फल, 5 सौ से 1 हजार रुपए किलो बिकता है मार्केट में

हेल्थ डेस्क: आज के समय में लोगों लाइफस्टाइल काफी बिजी हो गई है। लोग सिर्फ और सिर्फ अपने आराम के लिए काम करने में जुटे हैं। पहले लोग हेल्थ को इग्नोर कर पैसे कमाने की धुन में रहते हैं। इसके बाद जब पैसे कमा लेते हैं तबतक लाइफस्टाइल में खराबी के कारण उनकी हेल्थ बिगड़ जाती है। अब हेल्थ को ठीक करने के लिए वो पैसे खर्च करने लगते हैं। ऐसे में जरुरी है कि हर इंसान पहले ही अपनी सेहत को लेकर सचेत रहे। प्रकृति ने ऐसे कई फल बनाएं हैं, जो इंसान के लिए इम्युनिटी बूस्टर हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक फल के बारे में बताने जा रहे हैं जो कई मायनों में लोगों के लिए वरदान है। लीची की तरह दिखने वाला ये फल कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। आइये आपको बताते हैं इस अजीब से दिखने वाले फल की खासियत... 

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2021 5:03 AM IST

18
कई खतरनाक बीमारियों का रामबाण इलाज है ये अजीबोगरीब फल, 5 सौ से 1 हजार रुपए किलो बिकता है मार्केट में

कुछ-कुछ लीची की तरह दिखने वाले इस फल का नाम रामबुतान है। ये फल हेल्थ की दृष्टि से काफी लाभकारी है। इसमें कई तरह के पोषक गुण होते हैं जो कई तरह की खतरनाक बीमारियों से इंसान का बचाव करते हैं। 

28

रामबुतान को  देखकर आप डर सकते हैं। इसके छिलकों से काफी रेशे निकले होते हैं। लेकिन अगर इसे छीलने का सही तरीका समझ आ जाए तो फिर आप इसे सलाद, स्मूदी या डेसर्ट की तरह खा सकते हैं। 

38

रामबुतान फल दिखने में लीची जैसा लगता है। बात इसके स्वाद की करें तो ये हल्का खट्टा होता है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी होता है। रामबुतान बॉडी से टॉक्सिक पदार्थ बाहर फेंक देता है। साथ ही कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। 
 

48

रामबुतान में कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद है। इससे कई तरह के संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। इस फल से घाव और मवाद का निर्माण रोका जा सकता है।  
 

58

रामबुतान कैंसर में भी असरकारी है। इससे बॉडी में कैंसर से लड़ने वाली कोशिका बनती है। रामबुतान के छिलके भी कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, हर दिन 5 रामबुतान खाने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।  

68

रामबुतान डायबिटीज में भी मदद करता है। चीन में हुई एक स्टडी में सामने आया था कि इसके छिलके डायबिटीज से लड़ने में काफी प्रभावकारी है। अगर छिलकों का पाउडर यूज करें तो बॉडी में ग्लूकोज लेवल कम हो जाता है। 
 

78

हालांकि, रामबुतान में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर इसका अधिक मात्रा  में सेवन करें तो ये शुगर लेवल बढ़ने का कारण भी बन सकता है। इस कारण रामबुतान का काफी लिमिटेड मात्रा में सेवन करना चाहिए। 

88

हार्ट के मरीजों के लिए भी रामबुतान काफी फायदेमंद है। इससे हार्ट की कई बीमारियां दूर हो जाती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो रामबुतान इससे लड़ने में काफी मदद करता है। रामबुतान बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करता है। इससे हार्ट को फायदा होता है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos