Published : May 12, 2022, 06:54 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 06:57 PM IST
मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में जलवे बिखेर रही हैं। बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ वो इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस में एक हैं। परफेक्ट फिगर और अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए दीपिका काफी मेहनत करती हैं। जिम के साथ-साथ वो योगा को तवज्जों देती हैं। लचीली बॉडी पाने के लिए आप भी दीपिका पादुकोण के पोज अपना सकती हैं। नीचे देखें उनके योगा पोज को...
दीपिका पादुकोण फिटनेस को बनाए रखने के लिए कड़ा अनुशासन फॉलो करती हैं। उनके सभी योगा आसन आप घर पर आराम से कर सकते हैं।
27
दीपिका पादुकोण हर रोज 10 बार सूर्य नमस्कार करती हैं। वर्कआउट के अलावा वो योगा के अलग-अलग आसन को ट्राई करती हैं।
37
दीपिका पादुकोण मर्जरी आसन, सर्वांग आसन, वीरभद्र आसन करती हैं। ब्रिज पोज से वो अपनी शरीर को और भी लचीला बनाती हैं।
47
प्राणायाम और ध्यान मुद्रा जैसे आसान भी वो करती हैं। मेंटल फिटनेस और एकाग्रता के लिए वो योगा को अपने जीवन में शामिल की हुई हैं।
57
दीपिका पादुकोण की तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि वो नियमित योगा करती हैं। अगर आप योगा या फिर वर्कआउट रेगुलर नहीं करती हैं तो आपकी फ्लेक्सिबिलिटी में कुछ ज्यादा फर्क नहीं दिखाई देगा।
67
अगर आप के पास रोज का टाइम नहीं है तो आप इसे हफ्ते में कम से कम तीन से चार दिन कर सकती हैं। अदाकारा हर दिन कम से कम आधे घंटे डांस करती हैं। जो ना सिर्फ उन्हें फिट रखता है बल्कि मेंटल पीस भी देता है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण की तरह आपको हेल्दी फूड पर फोकस करना होगा।
77
दीपिका पादुकोण प्रोटीन से भरपूर डाइट लेती हैं। वो जंक फूड्स से दूर रहती हैं। ढेर सारा पानी पीती हैं। ब्रेकफास्ट में वो प्रोटीन डाइट लेती हैं जिसमें एक ग्लास दूध और दो अंडे शामिल होते हैं। इसके अलावा वो डोसा, उपमा और इडली खाना पसंद करती हैं। लंच में वो घर का बना सिंपल खाना लेती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.