Published : Mar 22, 2021, 10:44 AM ISTUpdated : Mar 22, 2021, 12:55 PM IST
हेल्थ डेस्क: दूध पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही कई पोषक तत्वों के भरे दूध के अन्य कई फायदे हैं। लोग दूध में चीनी या हल्दी मिलाकर इसका सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको उस ख़ास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मिलाने के बाद दूध के फायदे और ज्यादा बढ़ जाएंगे। ये ख़ास चीज है धागे वाली मिश्री। जी हां, अगर दूध में धागे वाली मिश्री मिला दें, दूध के फायदे हजार गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइये आपको बताते हैं जब दूध के गिलास में मिश्री मिलाते हैं तो क्या-क्या जादू होता है...
देसी ग्लुकोन डी
मिश्री की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसका सेवन बॉडी में ताजगी लेकर आता है। दिनभर की थकान के बाद गुनगुने दूध में मिश्री मिलाकर पीने से आपकी सारी थकान पल भर में मिट जाएगी।
27
घटा देंगे चश्मे का नंबर
अगर आपको नजर की दिक्कत है यानी देखने में कठिनाई होती है तो आप दूध में मिश्री डालकर पिएं। रोज रात गुनगुने दूध में धागे वाले मिश्री को डालकर पीने से आंख की रोशनी तेज होती है।
37
देसी ईनो
अपच होने पर अगर आप भी ईनो पीते हैं तो इसका भी रिप्लेसमेंट है मिश्री वाला दूध। अपच में इसका सेवन आपको काफी फायदा पहुंचाता है। धागे वाली मिश्री में डायजेस्टिव एंजाइम होते हैं। ऐसे में अगर गुनगुने दूध में मिश्री मिलाकर पिएं तो पाचन में काफी मदद मिलती है।
47
मेडिटेशन सा फायदा
मिश्री में मानसिक थकान दूर करने के इन्जाइम्स होते हैं। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त पर भी अच्छा असर होता है। अगर आप दिनभर के कामकाज से तक गए हैं तो मिश्री मिले दूध का सेवन करें। इससे आपको काफी शांति मिलेगी।
57
अनार के फायदे भी देता है
अनार का सेवन हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। उसी तरह अगर गुनगुने दूध में धागे वाला मिश्री मिला दें, तो आपको अनीमिया से राहत मिलेगी। खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए गुनगुने दूध में धागे वाला मिश्री मिलाकर पीना चाहिए। इससे बॉडी में खून की कमी नहीं होगी।
67
नींद की दवाई हो जाएगी बंद
अगर आपको रात में नींद नहीं आती, तो मिश्री वाला दूध काफी फायदेमंद है। गुनगुने दूध में मिश्री मिलाकर पीने से रात को अच्छी और गहरी
77
पुरुषों में बढ़ाता है मर्दानगी
अगर पुरुषों को यौन दुर्बलता का सामना करना पड़ रहा है और आप डॉक्टर से मिलने में कतरा रहे हैं तो मिश्री वाले दूध का सेवन करें। ये दूध यौन दुर्बलता भगाने में काफी मदद करती है। साथ ही इसके सेवन के पुरुषों की स्किन में ग्लो आता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.