क्रैनबेरी या करौंदा नामक यह लाल फल भारत के कई राज्यों और हिमालय के क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह टेस्ट में थोड़ा कड़वा, खट्टा और हल्का मीठा होता है।इस फल का आकार छोटा और गुलाबी रंग का होता है। इसमें उच्च पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होता है। जिसकी वजह से इसे सुपरफूड कहा जाता है। इसकी सब्जी बनाकर या फिर जूस निकालकर लोग सेवन करते हैं। कही-कही इसका अचार या चटनी भी बनाया जाता है।