सावधान: लहसुन खाने से हो सकते है ये नुकसान, सेवन से पहले जान लें सही मात्रा

हेल्थ डेस्क : घर में बनने वाली अधिकतर सब्जियों में हम स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी रसोई का सुपरफूड है, वेज-नॉनवेज सब्जियों का टेस्ट दोगुना करने के साथ ही ये शारीरिक समस्यों के लिए भी यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा लहसुन खाने से कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती है। जी हां, कच्चा या ज्यादा लहसुन खाने से लीवर की परेशानी समेत उल्टी-दस्त की शिकायत भी हो सकती है।  तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कच्चा या ज्यादा लहसुन खाने से क्या नुकसान होता है और हमें कितनी मात्रा में लहसुन खाना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2020 11:22 AM IST / Updated: Dec 26 2020, 05:03 PM IST

18
सावधान:  लहसुन खाने से हो सकते है ये नुकसान,  सेवन से पहले जान लें सही मात्रा

लहसुन एक ऐसा हर्ब है, जिसमें तीखा, नमकीन, मीठा, कड़वा और कसैला पांचों स्‍वाद होते है। इसको खाने के फायदों के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से कुछ दुष्प्रभाव भी होते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

28

बता दें कि लहसुन की तासीर गर्म और खुश्क होती है इसलिए  इसका उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा लहसुन खाने से पेट संबंधित परेशानी हो सकती है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

38

लहसुन का ज्यादा सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते है। इसके अधिक सेवन से लिवर में टॉक्सिसिटी (Liver toxicity) हो सकती है। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

48

खाली पेट लहसुन खाने से दस्त लग सकते हैं, क्योंकि लहसुन में सल्फर बनाने वाले यौगिक पाए जाते हैं। ये दस्त को ट्रिगर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

58

लहसुन का ज्यादा इस्तेमाल ब्लोटिंग, पेट फूलना, गैस, खराब पेट और गन्दी सांस जैसी समस्या पैदा करता है। यदि आप पेट या पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो सावधानी के साथ लहसुन का उपयोग करें।
(फोटो सोर्स- गूगल)

68

ये तो हम सब जानते हैं कि लहसुन ब्लड को पतला करता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो ब्लीडिंग की आशंका बढ़ जाती है। यदि कोई खून पतला करने वाली दवाई ले रहा है तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

78

ज्यादा लहसुन खाने वाले लोगों की स्किन पर कई बार रैशेज पड़ जाते हैं, जिसमें जलन भी हो सकती है। कुछ मामलों में लहसुन खाने वाले लोगों में विजन चेंज की समस्या भी हो जाती है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

88

अब सवाल पैदा होता है कि एक दिन में कितना लहसुन खाएं? तो आपको बता दें कि हमें कच्चे लहसुन की 4 ग्राम यानी एक से दो कलियां ही खानी चाहिए। वहीं, सब्जी में भी 5-7 कलियां  ही डालनी चाहिए। 
(फोटो सोर्स- गूगल)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos