बेबी ने ब्रेस्ट काट लिया है, तो पुदीना का पत्ता आएगा काम, हेल्थ से जुड़े मिंट के जानें 8 फायदे

हेल्थ डेस्क. पुदीना (Wild mint) की खुशबू किसी भी ड्रिंक या डिश को खास बना देता है। इस हरे पत्ते में सेहत का खजाना छुपा हुआ है। सेहत से जुड़ी परेशानी से लेकर खूबसूरती में इजाफा करने तक पुदीना का उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े सात फायदें...

Nitu Kumari | Published : Jun 22, 2022 7:00 AM IST / Updated: Jun 22 2022, 12:36 PM IST

18
बेबी ने ब्रेस्ट काट लिया है, तो पुदीना का पत्ता आएगा काम, हेल्थ से जुड़े मिंट के जानें 8 फायदे

1. बुखार में राहत 

पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज से दो सदी पहले तक सूखी खांसी से आराम दिलाने के लिए पुदीने की पत्तियों को छाती पर मसला जाता था। पुदीना और सौंठ का क्वाथ बनाकर पीने से सर्दी के कारण होने वाले बुखार में राहत मिलता है। इसके साथ ही सर्दी और खांसी भी दूर होती है।

28

2. पेट को पहुंचाता है राहत
पुदीना पेट को राहत पहुंचाता है। यह पाचन क्षमता को ठीक करता है। पिपरमिंट ऑयल  बॉवेल सिंड्रोम जैसे कि अपच, खट्टी डकार, पेट दर्द से राहत पहुंचाता है। 

38

3.मुंह का दुर्गंध करता है दूर

पुदीना में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। दांतों और मसूड़ों की देखभाल में पुदीना काफी मददगार होता है। पिपरमिंट का प्रयोग टूथपेस्ट, माउथवॉश में किया जाता है। एंटी बैक्टीरियल गुण होने की वजह से पुदीना दांतों या मसूड़ों में रहने वाले बैक्टीरिया को मार देता है। जिससे सांस की बदबू भी दूर होती है।

 

48

4. पीरियड के दर्द को दूर भगाता है

पुदीना की पत्तियां मसल्स को रिलैक्स करती है। पीरियड के दर्द में पुदीने की चाय, शरबत अभी भी महिलाओं को दी जाती है। इसके अलावा पुदीना का पत्तियों की पोटली बनाकर पेट पर सिंकाई करने से दर्द में राहत मिलती है। आयुर्वेद इस बात की पुष्टि करता है। 

58

5. पुदीना करता है स्किन केयर

पुदीना में मेन्थॉल, नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवेनोइड्स पाया जाता है। यह स्किन केयर करता है। क्लींजर, टोनर और मॉइस्चराइजर के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

68

6. स्तनपान के घाव को करता है ठीक

गांव में आज भी जब बच्चे मां की निप्पल को काट देते हैं तो पुदीना से इसे ठीक किया जाता है। निप्पल के घाव को ठीक करने के लिए पुदीने का तेल लगाना फायदेमंद होता है। नेचरकेयर में भी घावों को ठीक करने के लिए मिंट एसेंशियल तेल का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है। (फोटो साभार:https://www.freepik.com/) 

78

7. मुंहासे को दूर भगाता है पुदीना

पुदीने की पत्तियों में मौजूद सैलिसिलिक एसिड और विटामिन ए चेहरे में सीबम ऑयल के स्राव को कंट्रोल करता है। इससे मुंहासा ठीक होने में मदद मिलती है। एक्ने और पिंपल्स के कारण स्किन रेड हो जाती है। पुदीने की पत्तियों को पीस कर लगाने से इसमें राहत मिलती है।

88

8. वजन कम करता है पुदीना

पुदीना का रस लेने से वजन को कंट्रोल किया जाता है। पुदीने की पत्तियों में बाइडल एसिड जैसे डायजेस्टिव एंजाइम के सिक्रेशन को बढ़ावा देती है। यह बाइल फ्लो को बढ़ाने में हेल्प करती है। जिससे डायजेशन प्रोसेस तेजी से होता है। साथ ही गुड कॉलेस्ट्रॉ के लेवल को बढ़ने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म ठीक होने से वजन को कम करने में मदद पुदीना करती है। हर रोज पुदीना की चाय लेने से वजन को कम किया जा सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos