पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाए हमेशा के लिए छुटकारा, लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

Published : Jun 21, 2022, 12:23 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 12:25 PM IST

हेल्थ डेस्क.लड़कियों के लिए हर महीने चार दिन ऐसे होते हैं जिसमें उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द और बेचैनी मासिक धर्म यानी पीरियड्स का हिस्सा माना जाता है। 80 प्रतिशत महिलाओं को इस दर्द से गुजरना पड़ता है। हालांकि कुछ वक्त के बाद कुछ लोगों को दर्द  से छुटकारा मिल जाता है। लेकिन कुछ को मेनोपॉज (Menopause) तक इससे गुजरना पड़ता है। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव से इस मासिक  धर्म के दर्द छुटाकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं वो 5 बदलाव जिसे आप अपने जीवनशैली में करके पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकते हैं। 

PREV
15
पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाए हमेशा के लिए छुटकारा, लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव

हेल्दी नाश्ता को जीवन में करें शामिल
हेल्दी खानपान आपके स्वस्थ गर्भाश्य के रखरखाव के लिए बहुत जरूरी होता है। पीरियड्सके दौरान हार्मोनल चेंजेज की वजह से अनहेल्दी खाना यानी फास्टफूड या फिर स्नैक खाने का मन करता है। जिसकी वह से आप हेल्दी भोजन छोड़कर इसे खाने लगते हैं। जिसकी वजह से ये आपके सेहत पर गलत असर डालता है। आप हेल्दी डाइट लें जिसमें ओमेगा 3 जैसे स्वस्थ्य फैटी एसिड हो। इसके अलावा भोजन फाइबर से भरपूर होना चाहिए। इसलिए हरी सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज को खाए। ये पीरियड्स के दौरान पेट में उछने वाले ऐंठन को कम करता है।

25

पानी से जोड़े नाता
मासिक चक्र के दौरान अगर आप पानी नहीं पीते हैं तो दर्द और भी अधिक महसूस होता है। पीरियड क्रैम्प से बचने के लिए आप दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा जूस ले। नारियल पानी लें। यह आपके पीरियड्स पेन को कंट्रोल करने में मदद करेगा। 

35

पीरियड्स में व्यायाम को नहीं छोड़ें

शारीरिक गतिविधियों को इस दौरान भी करना चाहिए। मासिक धर्म में दर्द को कम करने के लिए वॉक करें, रनिंग करें, योग और स्वीमिंग भी आपको दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।व्यायाम एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन जारी करता है जो प्राकृतिक दर्द-निवारक के रूप में कार्य करता है।

45

दर्द नहीं हो रहा कम तो हीट थेरेपी लें

मासिक धर्म के दौरान पेट में उठ रहे ऐंठन को कम करने के लिए गर्म पानी की थैलियों का उपयोग कर सकते हैं। गर्म पानी के थैली को पेट के आसपास रखकर आराम पा सकती हैं। इसके अलावा पीरियड दर्द निवारक तेलों का भी उपयोग कर सकती हैं। 

55

काम से लें ब्रेक 

महिलाओं को अक्सर मासिक धर्म को एक निजी मामला रखने के लिए सिखाया जाता है और इस पर बात करना शर्मिंदगी से भरा बताया जाता है। जिसकी वजह से हम दर्द में भी काम करते रहते हैं। चाहे वो घरेलू वर्क हो या फिर ऑफिस वर्क हम काम से छुट्टी नहीं लेते हैं। काम और घरेलू जीवन से तनाव शारीरिक परेशानी को बढ़ा सकता है। आपको अपने शरीर की बात सुननी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उसे ब्रेक देना चाहिए।

और पढ़ें:

रूट कैनाल सर्जरी से एक्ट्रेस का बिगड़ा चेहरा,जानें क्या होता ROOT CANAL, ट्रीटमेंट से पहले रखें जरूरी सावधानी

सुबह में योग...नाश्ते के साथ अदरक की चाय, कुछ ऐसी है PM Narendra Modi की डेली रुटीन

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories