बियर योगा से लेकर न्यूड योगा तक, समय के साथ बदलते जा रहे हैं फिटनेस ट्रेंड, फायदा भी हो रहा जबरदस्त

Published : Jun 20, 2022, 03:41 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 10:24 AM IST

हेल्थ डेस्क. वक्त के साथ-साथ योगा करने के तरीके में भी बदलाव आया है। योग के ट्रेडिशनल अभ्यास में आज के योग गुरू कुछ इंटरेस्टिंग एलिमेंट जोड़ रहे हैं ताकि ये युवाओं को आकर्षित करें। योग गुरू फिटनेस के नए-नए ट्रेंड सेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसके फायदे भी काफी देखने को मिल रहे हैं। हॉट योगा, बीयर योगा,कपल योगा के साथ-साथ न्यूड योगा ट्रेंड में हैं। आइए इंटरनेशनल योगा डे (international yoga day 2022) पर जानते हैं इसके फायदें...

PREV
17
बियर योगा से लेकर न्यूड योगा तक, समय के साथ बदलते जा रहे हैं फिटनेस ट्रेंड, फायदा भी हो रहा जबरदस्त

नेकेड योगा का ट्रेंड इन दिनों काफी चल पड़ा है। इसके पीछे का तर्क है कि आप सीधे इससे नेचर से कनेक्ट करते हैं। न्यूड योगा आपको अपने ही शरीर को देखने का सकारात्मक नजरिया देता है। 

27

रिसर्च में पाया गया है कि कपड़े ना होने की वजह से लोग खुद को आजाद महसूस करते हैं। न्यूड योगा के जरिए दिमाग की शांति, खुद के प्रति पॉजिटिव विचार होना और शरीर को फिट बनाने की क्रिया एक साथ होती है। इससे शरीर आत्मा और मन का तालमेल एक साथ होता है।

37

कई हॉलीवुड एक्ट्रेस जिसमें किम कार्दशियन, जेनिफर एनिस्टन, मेगन फॉक्स शामिल हैं वो अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए न्यूड योगा करती हैं। 

47

बियर योगा का भी चलन इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। हालांकि भारत में इस तरह का योग नहीं किया जाता है। लेकिन बैंकॉक , थाइलैंड ,मेलर्बन और सिडनी में बियर योगा किया जा रहा है। योगा में एक से दो घंटे के सेशन में एक से 2 बोतल बीयर को पीया जाता है। 

57

इस योग को करने से पहले थोड़ी सी बीयर पी जाती है। जिससे मन शांत हो जाता है और योग में ध्यान लगाने में मदद मिलती है। योग करते वक्त हाथों पर यार फिर सिर पर बीयर की बोतल को रखकर बैलेंस किया जाता है। जिससे धीरे-धीरे ध्यान केंद्रित होता है।  इसके बाद अलग-अलग आसन इसके साथ योग टीचर कराते हैं।
 

67

हॉट योग काफी लोकप्रिय योग होता जा रहा है। इस योग के करने से मोटापे से बहुत जल्द छुटाकारा पाया जा सकता है।इसे बंद गर्म कमरे में किया जाता है, जिसकी वजह से ज्यादा पसीना निकलता है और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। योग के लिए कमरे का तापमान 40 से 45 डिग्री रखा जाता है।  90 मिनट के इस योगासन सेशन में 26 आसन और 2 प्राणायाम किए जाते हैं। सहन शक्ति बढ़ने से लेकर कई तरह के शारीरिक फायदे मिलते हैं। 

77

कपल्स योगा का भी ट्रेंड चल रहा है। एक अध्ययन में पाया गया है कि कपल्स योग रिश्ते में मजबूती लाने का काम करती है। यह भावनात्मक चरण को पुनर्जीवित करने में मदद करता है।कपल्स योग में शारीरिक और मानसिक रूप से एक दूसरे का समर्थन किया जाता है। इससे हेल्थ प्रॉब्लम्स तो दूर होते ही हैं इमोशनल अटैचमेंट भी बढ़ता है। 

और पढ़ें:

YOGA DAY : दिल से जुड़ी बीमारी से बचा सकते हैं ये 3 योगासन, हर दिन निकाले सिर्फ 10 मिनट का वक्त

प्रेग्नेंट महिलाओं को जरूर करने चाहिए ये 5 योग, मां-बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ्य

Yoga Day 2022: इस एक आसन से वर्क प्लेस का तनाव हो जाएगा गायब, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories