हेल्थ डेस्क : जब हम योग की बात करते हैं तो हमारे जहन में सबसे पहले एक ही नाम आता है वह है बाबा रामदेव (baba Ramdev), जिन्होंने योग को अपने जीवन में बहुत महत्व दिया है और लोगों को भी प्रेरित किया है। ऐसे में विश्व योग दिवस (International Yoga Day 2022) के मौके पर हम आपको बताते हैं बाबा रामदेव का फिटनेस का राज कि कैसे 56 साल की उम्र में भी वह इतने फिट और एक्टिव है, जबकि एक समय ऐसा था कि वह पलंग से उठ पाने की स्थिति में भी नहीं थे। फिर कैसे उन्होंने योग को अपनाकर अपने आपको इतना फिट बनाया आइए हम आपको बताते हैं...
योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म 1965 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ नामक गांव में हुआ था। उनका असली नाम रामकिशन यादव है। उनके पिता का नाम रामनिवास यादव और माता का गुलाबो देवी था।
27
आज दुनिया भर में योग गुरु बाबा रामदेव बेहद फेमस है। उनके लचीले शरीर और फुर्तीला अंदाज को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। लेकिन इतनी चुस्ती फुर्ती रखने वाले बाबा रामदेव को 8 साल की उम्र में लकवा मार गया था, जिससे उनका आधा शरीर प्रभावित हो गया था और बाई से दिखना भी बंद हो गया था।
37
बाबा रामदेव को बचपन से ही अध्यात्म और योग में रुचि थी, इसलिए उन्होंने योग में शिक्षा-दीक्षा ली और आज विश्व गुरु बन गए बाबा रामदेव अपने योग और अपनी फिटनेस को लेकर दुनिया भर में मशहूर है।
47
बाबा रामदेव के डाइट प्लान की बात की जाए तो वह रोज सुबह 3:30 बजे उठकर सबसे पहले आंवला और एलोवेरा का जूस पीते हैं।
57
आधे घंटे बाद नहा धोकर हो अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से नहीं बल्कि आधा लीटर गाय के दूध का सेवन करके करते हैं। वह दिन में केवल 2 बार खाना खाते हैं। ऐसे में वह सुबह नाश्ता नहीं करते है।
67
आधे घंटे बाद नहा धोकर हो अपने दिन की शुरुआत नाश्ते से नहीं बल्कि आधा लीटर गाय के दूध का सेवन करके करते हैं। वह दिन में केवल 2 बार खाना खाते हैं। ऐसे में वह सुबह नाश्ता नहीं करते है।
77
यह तो हो गई बाबा रामदेव की डाइट की बात अब उनकी फिटनेस रूटीन की बात करें तो वह आधा घंटा वॉर्मअप करते हैं। इसके बाद स्ट्रेचिंग और वह अपने योग शिविर तक दौड़ के जाते हैं जो कि उनके घर से 1 किलोमीटर दूर है। इसके बाद वह अपने रूटीन में प्राणायाम के साथ कपालभारती और अन्य योगासन भी शामिल करते हैं, जो उनकी बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.