फिट रहने के जरूरी होती है भरपूर नींद, जानें किस उम्र के लोगों को कितने घंटे सोना चाहिए

हेल्थ डेस्क.  हेल्दी लाइफ (healthy life) के लिए नींद (Sleep) बहुत जरूरी होती है। नींद पूरी नहीं होने से कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए नींद पूरी होनी जरूरी होती है।  अगर हमारी नीींद पूरी होती है तो हम खुद को रिफ्रेश महसूस करते हैं। लेकिन आपको पता है हमें कितना सोना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि नींद कम से कम 8 घंटे की होनी चाहिए लेकिन ये बात सभी के लिए लागू नहीं होती है। हर उम्र के लिए नींद का एक अलग पैमाना है। अगर आप हेल्दी लाइफ चाहते हैं तो जरूरी है कि आप अपनी नींद पूरी करें। आइए जानते हैं कि किस उम्र में कितनी नींद जरूरी होती है।  

Pawan Tiwari | Published : Apr 19, 2022 7:33 AM IST / Updated: Apr 19 2022, 01:04 PM IST

15
फिट रहने के जरूरी होती है भरपूर  नींद, जानें किस उम्र के लोगों को कितने घंटे सोना चाहिए

6 से 13 साल तक के लिए कितनी नींद जरूरी
आपने अक्सर देखा होगा छोटे बच्चे बहुत ज्यादा सोते हैं। छोटे बच्चे जितना अधिक सोते हैं उनका माइंड उतना ही तेज होता है। इसलिए जरूरी है कि 6 से 13 साल तक के बच्चों को एक दिन में कम से कम 11 घंटे की नींद लेनी चाहिए। 11 घंटे की नींद लेने वाले बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य होते हैं। 

25

 
14 से 17 साल तक

अगर आपके बच्चे की उम्र 14 साल से ज्यादा है तो आपको ध्यान रखना चाहिए की बच्चों की नींद पूरी होनी चाहिए। इस उम्र के बच्चों को 24 घंटे में कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद जरूरी होती है। 

35

18 से 25 साल
18 साल के बाद लोग अपने फ्यूचर को लेकर सीरियस हो जाते हैं। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की तरफ ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो आपके लिए ये समस्या है क्योंकि नींद पूरी नहीं होने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इस उम्र के बच्चों को कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद लेना चाहिए। 

45

 25 से 65 साल तक के लिए कितनी नींद
अगर आपकी उम्र 25 के पार हो गई है तो आपके ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। इन जिम्मेदारियों के बीच आप अपनी हेल्थ को फिट रखने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए। 

55

65 से ज्यादा उम्र वालों के लिए
अगर आपकी उमआ 65 साल से ज्यादा हो गई है तो आपको अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कि इस उम्र में कई तरह की बीमारियां आपको परेशान कर सकती है। इस उम्र के लोगों को कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।  

 

इसे भी पढ़ें-  ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, लाखों रुपए है बाजार में इनकी कीमत, 1KG का रेट जानकर उड़ जाएंगे होश

MP Board Result 2022: स्टूडेट्स ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट, जानें रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos