Published : Dec 28, 2022, 02:20 PM ISTUpdated : Dec 28, 2022, 02:23 PM IST
हेल्थ डेस्क. पिछले कुछ दशकों से रेड वाइन पीने का चलन बढ़ा है। इसके पीछे वजह इसे लेकर जुड़ी बाते हैं। रेड वाइन के बारे में कहा जाता है कि इसे पीने से दिल स्वस्थ्य रहता है और उम्र लंबी होती है। इतना ही नहीं यह स्किन को जवां रखता है। जिसकी वजह से महिलाएं भी इसका सेवन करने लगी हैं। हालांकि अभी भी कई लोग इसे शराब मानते हैं और हेल्थ के लिए नुकसानदायक बताते हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं रेड वाइन के बारे में और इसे पीने के फायदे और नुकसान को लेकर जुड़ी बातें...
वैसे तो कोई भी नशीला पदार्थ हेल्थ के लिए बुरा ही होता है। लेकिन अगर किसी भी नशीले पदार्थ को एक खास मात्रा में दवा के रूप से सेवन किया जाए तो वह फायदेमंद होता है। वाइन पर भी यह लागू होता है। वाइन में पॉलीफेनोल्स पाया जाता है। जो सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है।
28
पॉलीफेनोल्स एक यौगिक होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके कई सारे फायदे होते हैं। रेड वाइन में इसकी मात्रा काफी पाई जाती हैं। पॉलीफेनोल्स डायबिटीज, न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज, हार्ट रोग, डाइजेशन संबंधी समस्याओँ और वेट लॉस से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करती है।
38
इटली के वैज्ञानिक अल्बर्टो बर्टेली ने कहा कि सीमित मात्रा में रेड वाइन को पीने से दिल की बीमारी से लोग दूर रहते हैं। उन्होंने खाने से पहले 160 मिलीलीटर वाइन पीने की सलाह दी।
48
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेड वाइन में कई केमिलकल ऐसे होते हैं जो लोगों को अल्जाइमर बीमारी से भी बचाता है। रेड वाइन में आयरन, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोएंथोसायनीडीन्स और रेस्वेराट्रोल होता है जो इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है।
58
कम या सीमित मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम किया जा सकता है। जिसकी वजह से खून में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल का लेवल बना रहता है।
68
वाइन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। वाइन को स्किन पर लगाते हैं तो यह त्वचा में मौजूद डेड स्किन को हटाता है और उसे कोमल और नरम बनाता है। वाइन फेसपैक आप लगा सकते हैं।है।
78
रेड वाइन अंगूर से बनाई जाती है। इसके लिए काले या लाल अंगूरों का उपयोग होता है। इसके कई प्रकार हैं। जिसकी कीमत अलग-अलग होते हैं।
88
वाइन के कई फायदे हैं। लेकिन अगर आप शराब का सेवन नहीं करते हैं तो इसे पीने से बचें। क्योंकि सेहत को फायदा पहुंचाने के लिए और भी बहुत चीज हैं जो नशीली नहीं होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.