ये 5 पत्ते चबाकर कर सकते हैं वजन कम, फ्लैट बेली के साथ मिलेगी खूबसूरती

हेल्थ डेस्क:वर्तमान में जिंदगी की भागम भाग में लोग अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर फोकस नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से मोटापे की जद में आने लगे हैं। टाइम नहीं मिलने की वजह से ना तो वो जिम जा पाते हैं और ना ही वर्कआउट कर पाते हैं। बढ़ते वजन से लोग परेशान होते हैं और कभी-कभी डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेचुरल उपाय से आप अपने वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। आप 5 तरह के पत्तों से अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से पत्ते हैं जिसकी इस्तेमाल करके आप फ्लैट बेली पा सकते हैं...

Nitu Kumari | Published : May 20, 2022 5:11 AM IST

15
ये 5 पत्ते चबाकर कर सकते हैं वजन कम, फ्लैट बेली के साथ मिलेगी खूबसूरती

पुदीना में कई सारे गुण हैं छिपे

पुदीना का नाम सुनते ही बहुत प्यारी सी सुगंध जहन में उतर जाती है। इसके पत्ते में कई औषधीय गुण है जो खाने-पीने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। इसके साथ वजन भी कंट्रोल करता है। दरअसल, पुदीना में भूख कम करने वाला गुण होता है। जिसकी वजह से भूख कम लगती है। कम खाने से कैलोरी की मात्रा कम शरीर को मिलती है और यह वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद भी मिलता है।

25

अजमोद से मोटापे पर पाया जा सकता काबू

अजमोद में गुणों का खजाना भरा हुा है। यह नेचुरल मूत्रवर्धक है जो वाटर रिटेंशन से छुटकारा पाने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा में मिलता है। जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसमें यूजेनॉल होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में करता है। इससे हाइपरग्लाइकेमिया का ट्रीटमेंट किया जाता है।

35

अजवाइन पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है

अजवाइन को लोग पानी में भिगों कर पीने को कहा जाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इसका पत्ता अपना अंदर कई गुणों को समेटे हुए होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे बायोएक्टिव यौगिकों गुण होता है। जो डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ साथ चयापचय को बेहतर बनाता है। इस पत्ते के खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। पाचन शक्ति भी मजबूत बनाती है।

45

रोजमैरी से वजन होता है कम

रोजमैरी भी वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मिलती है। इसके साथ यह ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।  रोजमैरी में मौजूद कार्नोसिक एसिड से वजन कम करने में मदद मिलता है।

55

पहाड़ी पुदीना खाएं अतिरिक्त फैट दूर भगाएं

पहाड़ी पुदीना भी वजन कम करने में सहायक होता है। पीसीओएस जैसे कुछ हार्मोनल असंतुलन के कारण वेट बढ़ने की समस्या होती है। पहाड़ी पुदीना एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे वेट भी बढ़ता है। पहाड़ी पुदीना हार्मोनल संतुलन को बरकरार करने के साथ-साथ अतिरिक्त वजन को कम करता है। महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos