बिना शादी के ही डेढ़ साल की बेटी की मां है ये एक्ट्रेस, 3 सिंगर के साथ रह चुकी रिलेशनशिप में

लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार काइली जेनर के साथ हाल ही में एक भयानक हादसा हुआ। दरअसल, हुआ यूं कि उनका एक फैन उनके मैंशन में घुसने की कोशिश रहा था। इतना ही नहीं फैन ने मैंशन का दरवाजा भी जोर-जोर से पीटा। हालांकि, काइली के सिक्युरिटी गार्ड ने उस फैन को अंदर नहीं जाने दिया। बाद में काइली ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज करवाई। इस सिरफिरे फैन की वजह से काइली की रातों की नींद हराम हो गई थी। आपको बता दें कि काइली अभी मात्र 22 साल की हैं और वे करीब 7 हजार करोड़ रुपए ( एक बिलियन डॉलर) की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। काइली बिना शादी के डेढ़ साल की बेटी की मां है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2019 12:50 PM IST

14
बिना शादी के ही डेढ़ साल की बेटी की मां है ये एक्ट्रेस, 3 सिंगर के साथ रह चुकी रिलेशनशिप में
रियलिटी स्टार और एक्ट्रेस किम कार्दशियन की सौलेती बहन काइली कॉस्मेटिक कंपनी की मालकिन है। उनकी कंपनी का नाम 'काइलीकॉस्मेटिक्स' है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बड़ी बहन कैंडल जेनर के साथ मिलकर क्लोदिंग लाइन भी चलाती है। उनकी लिपिस्टिक लाइन भी हैं। इतना ही नहीं उनका परफ्यूम और स्किन केयर का भी बिजनेस है। वे रिटेल और कॉमर्स फील्ड में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की टीनएजर हैं।
24
काइली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे अभी तक तीन सिंगर को डेट कर चुकी है। काइली 2011 में सिंगर कोडी सिम्पसन के साथ रिलेशनशिप में थी। 2-3 साल में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद काइली रैपर टियागा के साथ रिश्ते में आई। दोनों ने एक - दूसरे को 4 साल तक डेट किया। 2017 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। टियागा को लेकर काइली ने कहा था वे किसी भी रिलेशनशिप के लिए अभी काफी यंग है।
34
टियागा से रिश्ता तोड़ने के बाद वे रैपर ट्रेविस स्टॉक को डेट करने लगी। अप्रैल 2017 में ट्रेविस के साथ रिलेशनशिप में आने के कुछ महीने बाद ही काइली के प्रेग्नेंट होने की खबर आईं। उन्होंने फरवरी 2018 को एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम स्टोर्मी वेबस्टर है। बता दें कि काइली और ट्रेविस का ब्रेकअप इसी साल सितंबर में हुआ। दोनों ने शादी नहीं की थी।
44
बता दें कि जब काइली प्रेग्नेंट हुईं थीं तो उनके फैमिली मेंबर्स उनके लिए काफी चिंतिंत थे। उनका मानना था कि बच्चे को संभालने के लिहाज से काइली काफी छोटी है। काइली के सोर्स का कहना था कि काइली के प्रेग्नेंसी की खबर से सभी को चौंका दिया है। हालांकि, काइली इस न्यूज से एक्साइटेड नहीं थी। बता दें कि काइली ने मात्र 10 साल की उम्र में रियलिटी शो 'किपिंग अप विद द कार्दशियन' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos