जब प्रियंका चोपड़ा की भतीजी बन गई मेकअप आर्टिस्ट, चाची के सिर पर पहनाया प्रिंसेस का ताज

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन में यूएस में पति निक जोनस और भतीजी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। ऐसे में भतीजी के साथ अक्सर वो फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें और भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमें उनकी भतीजी कृष्णा मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 5, 2020 9:35 AM IST

18
जब प्रियंका चोपड़ा की भतीजी बन गई मेकअप आर्टिस्ट, चाची के सिर पर पहनाया प्रिंसेस का ताज

यह तस्वीर इसलिए भी खास है कि ज्यादातर इवेंट्स कैंसल हुए हैं। ऐसे में मेट गाला इवेंट भी प्रभावित हुआ। भतीजी ने घर पर ही प्रियंका को एहसास कराया कि वह इस तरह के इवेंट्स में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

28

कृष्णा अपने हाथों से उनका मेकअप करते दिख रही हैं और एक्ट्रेस के सिर पर ताज पहनाते भी दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस पर प्रियंका का भी रिएक्शन देखते ही बनता है। 
 

38

कहा जाता है कि हर उम्र में बचपना अगर आपके भीतर है तो समझिए आप दुनिया में सबसे खुशहाल इंसान हैं। प्रियंका ने उसी बचपने को अपने पास अभी बनाए रखा है।

48

प्रियंका चोपड़ा यूं भी बहुत खूबसूरत हैं। पर, इस मासूम बच्ची के साथ वह और भी खूबसूरत लग रह रही हैं। 

58

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भतीजी के साथ घर में ही वर्कआउट का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें वो सोफे पर लेटे हुए कृष्णा को उठा कर एक्सरसाइज कर रही थीं। 

68

पति निक जोनस के साथ हों तब तो उनका प्यार तस्वीर में ही झलक पड़ता है। यह एक-दूसरे पर विश्वास का प्रतीक है। 

78

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में भले ही 10 साल का अंतर है, लेकिन दोनों शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं और उनके बीच प्यार भी कम नहीं है। 

88

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रोजाना नई फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वीडियो के जरिए वो लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक कर रही हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos