प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, 6 दिन पहले जेठानी के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी का किया स्वागत

Published : Jul 28, 2020, 09:02 AM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा चाची बन गई हैं। उनके जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर माता-पिता बन गए हैं। सोफी ने बेटी को जन्म को दिया है। दोनों ने उसका नाम विला (Willa) रखा है। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के हॉस्पिटल में उनकी बेटी पैदा हुई थी। जो और सोफी ने यह खुशखबरी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है।   

PREV
16
प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, 6 दिन पहले जेठानी के घर गूंजी किलकारी, नन्ही परी का किया स्वागत

माीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जो और सोफी पैरेंट्स बनने की तैयारी काफी पहले से कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने लॉस ऐंजिलिस में बेबी-फ्रेंडली घर खरीदा था। 

26

वहीं, COVID-19 महामारी के चलते उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से दूरी बना रखी है। हालांकि, Black Lives Matter मूवमेंट में सपोर्ट के लिए वो सड़कों पर उतरे थे। 

36

हाल ही में उन्होंने अपनी पहली मैरिज ऐनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की है। बता दें, जो और सोफी प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से चाची बन गई हैं।
 

46

सोफी और जो ने 2016 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद पिछले साल मई में दोनों ने लॉस वेगस में शादी की थी, इस शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थी। वहीं, इसके बाद इन दोनों ने फ्रांस में अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी।

56

सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज भी शेयर करती हैं। सोफी रिश्ते में भले ही प्रियंका की जेठानी हैं, लेकिन उनसे उम्र में काफी छोटी हैं।

66

बता दें, जो जोनस और सोफी ने 2019 में लास वेगस में में अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था। इसके बाद फ्रांस में उन्होंने दोबारा शादी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories