कम उम्र में इस हीरोइन ने बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, रहती है 6 बेडरूम-10 बाथरूम वाले शानदार बंगले में

Published : Jul 22, 2021, 06:07 PM IST

मुंबई/लॉस एंजेलिस. सिंगर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) 29 साल की हो गई है। कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली सेलेना ने कम उम्र में नाम, दौलत और शोहरत कमाई। उन्होंने गुड फॉर यू, सेम ओल्ड लव और बैक टू यू जैसे कई हिट गाने गाए हैं। 2013 में सेलेना ने अपना पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया। इस एलबम कम एंड गेट इट ने धमाल मचा दिया था। वे जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी चुकी है। कम उम्र में ही सेलेना ने इतनी सफलता हासिल की है। बता दें कि सेलेना का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 को हुआ था। 17 साल की उम्र में सेलेना यूनिसेफ की एंबेसडर भी रह चुकी हैं। बता दें कि वे करीब 595 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है। उन्होंने सालभर पहले ही लॉस एंजेलिस में एक आलीशान बंगला खरीदा था। नीचे देखे सेलेना गोमेज के शानदार बंगले की इन साइड... 

PREV
110
कम उम्र में इस हीरोइन ने बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, रहती है 6 बेडरूम-10 बाथरूम वाले शानदार बंगले में

बता दें कि सेलेना जिस आलीशान बंगले रहते है उसमें 6 बेडरूम और 10 बाथरूम है। यह बंगला अंदर और बाहर दोनों तरफ से दिखने में शानदार है।

210

सेलेना का यह बंगला करीब 11 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। बंगले के बाहर भी हरियाली देखने को मिलती है।

310

सीटिंग रीम में बड़े-बड़े सोफे लगे है। उनके बंगले की खासियत ये ही इस सफेद रंग से रंगा गया है।

410

बेडरूम भी व्हाइट थीम पर ही है। बेडरूम में ग्लास की बड़ी-बड़ी खिड़कियां है, जिससे बाहर का नजारा देखा जा सकता है।

510

बता दें कि उनके इस आलीशान बंगले की कीमत 36 करोड़ रुपए है।

610

बंगले में एक शानदान किचन है, जिसमें हर जरूरी सामान मौजूद है। यहां पर एक बड़ी सी व्हाइट रंग की टेबल भी है। किचन में सामान रखने के लिए शेल्फ भी है।

710

सेलेना का बंगला बाहर से देखने लायक है। चमकदार रोशनी में बंगला बेहद खूबसूरत नजर आता है।

810

सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत बारनी एंड फ्रेंड्स में से की थी। अपने करियर की शुरुआत में सेलेना ने हैना मोंटेना में भी काम किया। 

910

इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स किए। इससे उनको पॉपुलैरिली मिली।

1010

सेलेना ने काफी कम उम्र में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली। आज उनका अपना पॉप बैंड है, जिसका नाम गोमेज एंड द सीन है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories