जीत के बाद चहल के कंधे पर हाथ रखे दिखी 'मिस्ट्री गर्ल', मंगेतर नहीं, इनके साथ मस्ती करते दिखे युजवेंद्र

Published : Sep 30, 2020, 03:24 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2020 में लोगों को कई नई चीजें देखने को मिल रही है। बिना दर्शकों के चल रहे इस मैच में लोग कई तरह की एक्साइटिंग चीजें मिस कर रहे हैं। बात अगर टीम्स के परफॉर्मन्सररौ  की करें, तो हर दिन के साथ मुकाबले रोमांचक होते जा रहे हैं। मुंबई के खिलाफ मिनी सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बाद आरसीबी के जश्न में लोगों की नजर एक मिस्ट्री गर्ल नजर आई। ये लड़की युजवेंद्र चहल के कंधे पर हाथ रख हंसती नजर आई। उसकी तस्वीर अचानक ही वायरल हो गई। लोग सवाल करने लगे कि आखिर ये महिला कौन है और आरसीबी के साथ इसका क्या कनेक्शन है? अब जाकर इस मिस्ट्री गर्ल के रहस्य से पर्दा उठा है। आइये आपको बताते हैं इस लड़की और आरसीबी से इसके कनेक्शन के बारे में... 

PREV
18
जीत के बाद चहल के कंधे पर हाथ रखे दिखी 'मिस्ट्री गर्ल', मंगेतर नहीं, इनके साथ मस्ती करते दिखे युजवेंद्र

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के साथ एक अनजान लड़की को स्पॉट किया गया। इसे देखने के बाद लोगों में जिज्ञासा हुई कि आखिर ये है कौन? 

28

इसकी तस्वीर वायरल हुई और लोगों ने पूछना शुरू किया कि ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? पहले तो किसी ने इसे नहीं पहचाना। बाद में आरसीबी ने ही इसकी पहचान उजागर की। 

38

ये महिला है नवनीता गौतम। नवनीता आरसीबी की स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट हैं। क्रिकेटर्स को थेरेपी देने के लिए वो दुबई पहुंची हैं। 

48

आईपीएल के इतिहास में इससे पहले किसी भी टीम में स्टाफ के रूप में महिला को नियुक्त नहीं किया गया था। नवनीता चुनी गई पहली महिला स्टाफ है। 

58

नवनीता आरसीबी में हेड फिजियो इवान स्पीचली और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच शंकर बासु के साथ काम करेंगी। वो क्रिकेटर्स को मसाज थेरेपी देंगी। 

68

इसके अलावा नवनीता टीम मेम्बर्स को फिजिकल इंजरी होने पर उनकी जिम्मेदारी लेंगी। टीम में महिला स्टाफ की नियुक्ति पर आरसीबी के चेयरमैन ने भी बयान दिया। 

78

चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने कहा कि ये गौरव की बात है। आजतक किसी टीम में  रखी। गई। आरसीबी ने ऐसा कर कीर्तिमान रचा है। 

88

बात अगर आईपीएल 2020 की करें, तो इस सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन काफी अच्छा है। टीम ने अभी तक 3 में से 2 मैच में जीत हासिल की है। उनका आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ था, जिसमें वो जीत हासिल करने में सफल हुए थे। 

Recommended Stories