बेहद दिलचस्प है झारखंड चुनाव की ये सीट, पति की मौत के बाद देवर से की शादी, अब लड़ रहीं MLA का चुनाव

Published : Dec 22, 2019, 02:30 PM ISTUpdated : Dec 22, 2019, 02:52 PM IST

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग हो चुकी है। अब तो सोमवार के दिन सिर्फ परिणाम आना बाकी हैं। मतदातओं ने सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद कर दिया है। वैसे तो प्रदेश की सभी सीटों पर लोगों की नजरें हैं। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों की नजर धनबाद के झरिया सीट पर है। क्योंकि इस सीट से चुनावी मौदान में कोई और नहीं बल्कि झारखंड के  सिंह मेंशन परिवार की बहु रागिनी सिंह बीजेपी से चुनाव लड़ रही हैं।

PREV
15
बेहद दिलचस्प है झारखंड चुनाव की ये सीट, पति की मौत के बाद देवर से की शादी, अब लड़ रहीं  MLA का चुनाव
रागिनी सिंह कोई और नहीं बल्कि यहां के पूर्व दबंग भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। जो अपने चचेरे भाई धनबाद के पूर्व मेयर नीरज सिंह की हत्या में पिछले दो सालों से जेल में सजा काट रहे हैं। इस वजह से यह सीट काफी दिलचस्प बन गई है।
25
बीजेपी ने संजीव सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह पर उनकी ही पत्नी रागिनी को झरिया से उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ाया है। अब सोमवार के दिन ही रागिनी सिंह की किस्मत का फैसला होगा।
35
बता दें कि संजीव सिंह ने अपने बड़े भाई राजीव रंजन सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी यानी अपनी भाभी रागिनी से 2013 में कोर्ट मौरिज की थी। जानकारी के मुताबिक इस शादी में फैमिली और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे।
45
संजीव सिंह धनबाद जिले के झरिया से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने दिसंबर 2014 में भाजपा की टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। उनके पिता सूर्य देव सिंह धनबाद में कोल किंग के नाम से मशहूर थे। वहीं, मां कुंती सिंह भी झरिया की विधायक रह चुकी हैं।
55
जानकारी के अनुसार, इसी सीट से संजीव सिंह ने भी एक रणनीती तहत खुद ने भी निर्दलीय पर्चा भरा था। उनका मानना था कि तकनीकी समस्या के कारण अगर उनकी पत्नी का नामांकन रद्द हो गया तो बैकअप वह खुद निर्दलीय लड़ सकते हैं।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories