कोरोना खौफ के बीच इस महिला MLA की जमकर हो रही तारीफ, लोग बोले-हर कोई आपसा नहीं..जानें ऐसा क्या किया

Published : Mar 21, 2020, 02:41 PM ISTUpdated : Mar 21, 2020, 02:42 PM IST

रांची. कोरोना का कहर अब भारत में भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 258 तक पहुंच गया। तो वहीं इससे देश में अब तक चार मौते हो चुकी हैं। केंद्र सरकार से लेकर हर राज्य की सरकार इससे बचने के लिए और भीड़भाड़ में ना जाने की अपील कर रही है। लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोग विदेश से यात्रा करके आ रहे हैं और बिना जांच किए ही लोगों से मिल रहे हैं। वहीं झारखंड की एक कांग्रेस महिला विधायक ने इस मामले में तारीफे काबिल काम किया है। जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। 

PREV
18
कोरोना खौफ के बीच इस महिला MLA की जमकर हो रही तारीफ, लोग बोले-हर कोई आपसा नहीं..जानें ऐसा क्या किया
दरअसल, रांची की कांग्रेस महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह अमेरिका से लौटने के बाद खुद को क्वारंटाइन में रखने का फैसला किया। वह खुद की जांच करने के लिए सीधे रांची एयरपोर्ट से रिम्स (RIMS)पहुंची। जब डॉक्टकों ने उनको देखा तो वह तारीफ करने लगे।
28
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ट्वीट करके ये जानकारी दी और लिखा कि दुनियाभर में एतिहात के तौर पर यह प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। इसलिए किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। आपकी सतर्कता सबको सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने लिखा-झारखंड सरकार ने भी इस वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
38
बता दें कि दीपिका पांडे सिंह कुछ दिन पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर वहं पहंची थी। वह महिला मताधिकार के 100वें वर्ष के जश्न सम्मेलन में भाग लेने के लिए गईं थीं। वो 2 से 19 मार्च तक तीन सप्ताह के दौरे पर थीं।
48
विधायक के इस कदम की झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने तारीफ की है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस विधायक का ये कदम वाकई सराहनीय है। ऐतिहात के तौर पर हम सबको स्वयं यह पहल करना होगा। एक विधायक के रूप में आपने मिशाल पेश की है। आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
58
अमेरिका से लौटकर एयरपोर्ट से सीधे रांची के रिम्स अस्पताल में जांच के लिए जाती हुईं कांग्रेस महिला विधायक दीपिका पांडेय सिंह।
68
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा-घातक वायरस कोविड- 19 के चलते दुनिया भर में फॉलो हो रहा है यही प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है। कृप्या भी सरकार का साथ दें।
78
अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के साथ विधायक दीपिका पांडेय सिंह।
88
झारखंड के लिए यह अच्छी खबर है कि इस राज्य में अबतक कोरोना संक्रमित का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। यहां करीब अब तक 50 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है। लेकिन सारे निगेटिव मिले हैं।

Recommended Stories