जब धोनी ने अपने दोस्त के इलाज के लिए भेज दिया था हेलीकॉप्टर
धोनी के बचपन के दोस्त, जिसका नाम संतोष लाल था, उसी ने माही को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया। हेलीकॉप्टर शॉट को को सबसे पहले उनके साथी रणजी खिलाड़ी संतोष लाल खेला करते थे। महेंद्र सिंह धोनी ने यह शॉट सीखा। इस शॉट को सिखने के लिए धोनी को अपने दोस्त को समोसे खिलाने पड़ते थे। 2013 में धोनी को अपने दोस्त संतोष की बीमारी की खबर मिली थी। उनके पैन्क्रियाज में इन्फेक्शन हो गया था। रांची में बेहतर इलाज संभव नहीं था। उनकी आर्थिक स्थिति भी ख़राब थी। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बचपन के दोस्त की हर संभव मदद करने की कोशिश की। उनके लिए हैलीकॉप्टर तक की व्यवस्था की ताकि उनका इलाज कराया जा सके। हालांकि, वे अपने दोस्त की जिंदगी नहीं बचा सके, लेकिन उन्होंने अपनी दोस्ती बखूबी निभाई।