ये लड़की बनी झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक, पिता जेल में तो मां राज्य से हैं तड़ीपार

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस महागठबंधन को जनादेश मिला है। हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुंख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा यहां के चुनावों में अगर किसी की चर्चा रही तो वह थीं। हजारीबाग जिले की बड़कागांव विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदबार अंबा प्रसाद। 27 साल की अंबा ने चुनाव जीतकर 2019 में सबसे कम उम्र की विधायक बनने का इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी को 30,140 वोटो से हराया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2019 8:23 AM IST

16
ये लड़की बनी झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक, पिता जेल में तो मां राज्य से हैं तड़ीपार
अम्बा के बारे में बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव से ही हुई है। बीबीए में ग्रेजुएट अम्बा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता योगेंद्र साव और मां निर्मला देवी इसी क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। झारंखड के टॉप कॉलेजों में से एक एक्सआईएसएस से पढ़ी अम्बा ने ह्यूमन रिसोर्स का कोर्स किया है।
26
वह आईएएस बनना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने कोचिंग ली। साल 2014 में आईएएस की तैयारी करने के लिए अम्बा दिल्ली चली गई थीं। अम्बा ने कुछ महीने ही कोचिंग ली लेकिन उनके पिता पर लगे गंभीर राजनीतिक आरोपों के कारण उन्हें वापस लौटन पड़ा। यहीं से उनका राजनीतिक करियर शुरू हो गया।
36
अम्बा की मां निर्मला देवी 2014 में कांग्रेस से विधायक चुनी गईं। इसके बाद से एनटीपीसी प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के कारण उनके पिता अभी तक जेल में हैं, और मां राज्य से बाहर हैं। इस बीच अम्बा को भाई को भी जेल में डाल दिया गया था जिसके लिए वह कोर्ट-कचहरी के टक्कर काटती रहीं। उन्होंने अपने भाई को जेल से निकाला और फिर राजनीति में उतरने की ठान ली।
46
अम्बा अपने कैंपेन और चुनावी मुद्दों के कारण सुर्खियों में हैं। वह क्षेत्र की समस्याएं जनता के बीच जाकर सुनती हैं, चार साल से वह लगातार क्षेत्र में काम कर रही हैं और मां निर्मला देवी के लिए भी प्रचार-प्रसार में जुटी रही है। जब अम्बा का नाम सामने आया कि विधानसभा चुनाव 2019 के लिए उन्हें खड़ा किया जा रहा है तो वह सारी रात दुविधा में रही और सोचती रहीं।
56
अम्बा राजनीति में आने के बाद बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर विकास और शिक्षा क्षेत्र में विस्तार और बदलाव की बाद करती हैं। वह अपनी प्रतिद्वंदी पार्टी बीजेपी के खिलाफ जमकर चुनावी रैलियों में बोलती हैं।
66
अम्बा चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में विकास को लेकर होने वाली बैठकों में काग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए राहुल गांधी खुद अंबा के लिए रैली करने आए थे।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos