भारतीय सेना में धोनी का क्रेज, ऐसे मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस, PHOTOS

Published : Aug 15, 2019, 12:57 PM ISTUpdated : Aug 15, 2019, 12:58 PM IST

रांची. महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से छुट्टी लेकर भारतीय जवानों के साथ लद्दाख में गार्ड ड्यूटी और बाकी सभी काम कर रहे हैं। जहां पूरा देश 73वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। वहीं सेना के जवानों से मिलने और झंडा वंदन करने पहुंचे।

PREV
14
भारतीय सेना में धोनी का क्रेज, ऐसे मनाया 73वां स्वतंत्रता दिवस, PHOTOS
इस मौके पर धोनी का लद्दाख में शानदार स्वागत किया गया। धोनी जैसे ही लद्दाख पहुंचे तो सेना अधिकारियों ने उनको सैल्यूट किया और उनके साथ खूब बातचीत की।
24
इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें धोनी सैनिकों से बात करते दिख रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर कार्यरत धोनी ने सेना की वर्दी पहन रखी है। ये पहली बार नहीं जब उन्हें सेना की वर्दी में देखा जा रहा है। इसे पहले भी उन्हें कई मौकों पर सेना की ड्रेस में देखा जा चुका है।
34
धोनी को 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली थी। वह क्वालीफाइड पैराट्रूपर भी हैं और पांच पैराशूट ट्रेनिंग जंप कर चुके हैं। धोनी को भारत का तीसरा उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।
44
विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी। धोनी ने दो महीने पैराशूट रेजिमेंट को देने के लिए क्रिकेट बोर्ड से ब्रेक मांगा था। वह भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा नहीं हैं और पिछले महीने भारतीय सेना के साथ जुड़े थे।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories