सनकी इंस्पेक्टर ने अपने ही घर में खेला खूनी खेल, मचा कोहराम

आरोपी मनोज गुप्ता सोनारी थाने का प्रभारी रह चुका है। फिलहाल वो चाईबासा के गुदड़ी में तैनात है। हालांकि अभी वो सस्पेंड चल रहा है। एसपी ने बताया कि मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच 20 साल से विवाद चला आ रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 26, 2019 11:52 AM IST / Updated: Jul 27 2019, 11:39 AM IST

13
सनकी इंस्पेक्टर ने अपने ही घर में खेला खूनी खेल, मचा कोहराम
जमशेदपुर. झारखंड में एक इंस्पेक्टर ने पत्नी से विवाद के चलते घर में सर्विस रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हादसे में उसकी सास की मौत हो गई, जबकि पत्नी और साला गंभीर है। उन्हें टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पत्नी कुछ समय से पटना में रह रही थी। घटना के वक्त इंस्पेक्टर के बुलावे पर पत्नी अपनी मां और चचेरे भाई के साथ जमशेदपुर आई थी। घटना की सूचना मिलते ही सीनियर एसपी अनूप बिरथरे मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी अपने बेटे की भी जान ले सकता है, लिहाजा उसे पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया।
23
आरोपी मनोज गुप्ता सोनारी थाने का प्रभारी रह चुका है। फिलहाल वो चाईबासा के गुदड़ी में तैनात है। हालांकि अभी वो सस्पेंड चल रहा है। एसपी ने बताया कि मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच 20 साल से विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में है। इसी विवाद के चलते मनोज गुप्ता को सस्पेंड किया गया था। 19 फरवरी को वो बगैर सूचना दिए सिक लीव पर चला गया था। शुक्रवार को आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन करके बातचीत के लिए बुलाया था। मनोज की सास और साला भी पत्नी के साथ जमशेदपुर आए थे। इसी दौरान किसी बात पर मनोज ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। घटना के बाद आरोपी पैदल ही वहां से फरार हो गया।
33
मनोज गुप्ता की दो बेटी और एक बेटा है। बेटियां दिल्ली में पढ़ती हैं। बच्चों के मुताबिक, मनोज शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे। घटना के वक्त दोनों लड़कियां घर पर थीं। बेटा बिष्टुपुर डीएवी स्कूल में पढ़ता है। पुलिस को आशंका है कि मनोज अपने बेटे की जान भी ले सकता है। लिहाजा पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराई है।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos