शॉकिंग मर्डर-सुसाइड: वो अपनी बीवी और बेटी से बहुत प्यार करता था, लेकिन 'लॉकडाउन' ने पूरा घर उजाड़ दिया

Published : May 25, 2020, 10:41 AM ISTUpdated : May 25, 2020, 10:43 AM IST

रांची, झारखंड. कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने देशभर में हुए लॉकडाउन ने गरीब परिवारों के सामने रोजी-रोटी का भयानक संकट खड़ा कर दिया है। यह परिवार भी लॉकडाउन की त्रासदी झेल रहा था। लेकिन उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और पूरा परिवार खत्म हो गया। शख्स ने पहले अपनी बीवी और 13 महीने की बच्ची का गला रेता और फिर फांसी पर चढ़ गया। घटना कुछ दिन पहले हुई। जब घर से बदबू आना शुरू हुई, तो पड़ोसी दीवार लांघकर अंदर गए। वहां देखा कि अफसाना खातून और उसकी बेटी खुशबू का शव खाट पर पड़ा हुआ था। वहीं, पास में ही शहादत का शव लोहे के एंगल पर लटका हुआ था।  

PREV
16
शॉकिंग मर्डर-सुसाइड: वो अपनी बीवी और बेटी से बहुत प्यार करता था, लेकिन 'लॉकडाउन' ने पूरा घर उजाड़ दिया

बताते हैं कि शहादत लॉकडाउन के बाद से बेहद परेशान था। पड़ोसियों के मुताबिक, वो अपनी बीवी और बेटी से बहुत प्यार करता था। लेकिन कुछ समय से परेशान था।

26

अफसाना के पिता ने बताया कि शहादत ऑटो चलाता था। सबकुछ बढ़िया चल रहा था कि लॉकडाउन से काम-धंधा बंद हो गया। कुछ समय शहादत ने साइकिल पर सब्जियां बेचना शुरू कीं, लेकिन तंगी लगातार बढ़ती जा रही थी। आगे देखिए लॉकडाउन से मायूस लोगों की कुछ तस्वीरें..

36

यह तस्वीर मुंबई की है। निराश होकर अपने घर लौटता एक बुजुर्ग।

46

पटियाला रेलवे स्टेशन पर अपने बैग पर सिर टिकाकर मायूस बैठा शख्स। रोजी-रोटी छिन जाने से यह शख्स निराश होकर घर लौट रहा था।

56

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। अम्बेडकर स्टेडियम में अपने दो बच्चों के साथ बैठी मां। यह स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

66

यह तस्वीर नई दिल्ली की है। यह परिवार पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन गाजीपुर में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर उन्हें रोक लिया गया।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories