कुछ ऐसी दिखती है मां की प्रतिमा
मंदिर के गर्भ गृह में मां देउड़ी की 16 भुजी प्रमिता स्थापित है। माना जाता है कि यह प्रतिमा साढ़े 3 फीट ऊंची है। मां दुर्गा के बाएं चार हाथों में धनुष, ढाल, परम एवं फूल है, मगर अन्य 4 हाथों में क्या है यह स्पष्ट नहीं दिखता। वहीं देवी के दाएं हाथों में अन्य अस्त्र-शस्त्र हैं। मां की प्रतिमा को कई आभूषणों से सजाया गया है। नवरात्र के मौके पर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है और मेला भी लगता है।