Published : Aug 10, 2022, 06:32 PM ISTUpdated : Aug 10, 2022, 10:29 PM IST
रांची (झारखंड). बुधवार 10 अगस्त के दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 47वां जन्मदिन है। मौके पर सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर आईए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य और बातें। कैसे बचपन से ही राजनीति से दूर रहने के बाद भी बड़े होकर एक बेहतर पॉलिटिशियन बने और झारखंड में अपना परचम लहराया।
कौन है हेमंत सोरेन?
10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में पैदा हुए हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता शिबू सोरेन के बेटे हैं। 2019 के विधानसभा में भारी जीत के साथ सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस प्रकार वे दूसरी बार झारखंड के सीएम बनें।
210
पिता शिबू सोरेन है बड़े राजनीतिज्ञ
सीएम हेमंत सोरेन के पिताजी शिबू सोरेन बहुत बड़े राजनीतिज्ञ रह चुके हैं जिसके चलते उन्हें झारखंड में राजनीति का गुरु माना जाता है। उनसे ही सीख रहे है राजनीति के गुण।
310
खाली समय में नई नई डिश बनाना पसंद
झारखंड के सीएम प्रदेश की राजनीति की बागडोर संभालने के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है, उन्हें खाली समय के दौरान नए-नए प्रकार की डिश बनाना बेहद पसंद है। खाली समय में कुछ नया बनाने को किचन में पुहंच जाते है।
बचपन में वे राजनीति से दूर रहना चाहते थे, लेकिन बड़े होकर एक बेहतर पॉलिटिशियन बने और झारखंड में अपना परचम लहराया। 1990 में पटना से मैट्रिक पास की। उसके बाद रांची के बीआईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। हेमंत के दो भाई और एक बहन है। उनकी पत्नी का नाम कल्पना सोरेने है।
510
पत्नी ने दिया पूरा साथ
उनके पूरे राजनीतिक कैरियर में उनकी पत्नी कल्पना ने उनका बहुत ज्यादा सहयोग दिया है। वह बराबर से उनके साथ सदैव खड़ी रहती हैं, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। इसलिए उनकी राजनैतिक कार्यों में उनकी पत्नी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी मानी जाती है।
610
केंद्र में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं सीएम सोरेन, फिर डिप्टी सीएम बने
अपने राजनीतिक करियर में झारखंड राज्य के दो बार के सीएम रहने से पहले हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री रहते केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में वे 11 सितंबर 2010 से 8 जनवरी 2013 तक झारखंड के डिप्टी सीएम बने।
710
नई तकनीक के जानकार, और शौकीन
इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन नई तकनीकों के जानकार हैं। उन्हें नए-नए इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स तलाश कर उन्हें चलाना और उनकी तकनीक के बारे में जानने का बेहद ज्यादा शौक है। वे अपने पास आईपैड जैसे हैंडहेल्ड गैजट भी रखना पसंद करते हैं। उन्होंने ने अपनी पढ़ाई के समय मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश भी लिया था, लेकिन स्टडी पूरी नहीं कर पाए।
810
राजनीतिक सफरः बड़े भाई के देहांत के बाद पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हुए
हेमंत सोरेन ने 2005 में राजनीतिक की शुरूआत की। पहली बार दुमका से विधानसभा चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़े भाई की मृत्यु के बाद पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हुए। 2009 में उन्हें जेएएम नेता के रूप में मुख्य केंद्र बना दिया गया। 24 जून 2009 को राज्यसभा के सदस्य बने। 23 सितंबर 2009 को वे पहली बार विधायक बनें। 11 सितंबर 2009 को झारखंड के डिप्टी सीएम बनें। 2013 में पहली बार युवा सीएम बने।
910
आज मना रहे अपना 47 वां बर्थ डे
राज्य के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आज 47वं बर्थडे है। जन्मदिन के अवसर पर सीएम ने अपने पिता देशोम गुरुजी और मां का आशिर्वाद लिया।
1010
बधाई देने वालों का जताया आभार
कार्यकर्ता यहां पर शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। इन लोगों ने यहां पर आकर के हमारे उत्साह को और बढ़ाया है। सभी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार। आप लोगों का प्यार मिलता रहे, आप लोगों का आशीर्वाद मिलता रहे और मैं मजबूती से आपके लिए और झारखंड वासियों के लिए काम कर सकूं। बहुत-बहुत धन्यवाद सबको जोहार। इसके अलावा उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन्मदिन की बधाईयां मिल रही।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।