जन्माष्टमी पर सीएम हेमंत सोरेन की रांची को सौगात... 666 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

रांची (झारखंड).  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनमाष्टमी के मौके पर राजय की राजधानी रांची के लोगों को सौगात दी है। सीएम ने रांची में 666 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके तहत रांची को तीन सड़क परियोजना से जोड़ा जाएगा। इसकी लागत 666 करोड़ रुपए होंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इन योजनाओं से रांची में विकास को गति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे मंत्री सत्यानंद भोक्ता और सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सी पी सिंह शामिल हुए। तस्वीरो में देखिए शिलान्यास की झलकियां......
 

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 19, 2022 2:41 PM IST

17
जन्माष्टमी पर सीएम हेमंत सोरेन की रांची को सौगात... 666 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड की राजधानी रांची में 666 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके तहत रांची को तीन सड़क परियोजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहां कि  इससे जिलें में विकास को गति मिलेगी। 1नंबर की स्लाइड

27

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस परियोजना को 20 माह के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले सीएम ने सिरमटोली सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। योजना के तहत रांची में सिरमटोली चौक से मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन एलिवेटेड फ्लाइओवर के अलावे विकास चौक से दुर्गा सोरेन चौक नामकुम गोलचक्कर तक फोरलेन रोड और अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण और मरम्मतीकरण कार्य होगा।

37

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एलिवेटेड फ्लाईओवर को बहुत कम समय में सरकार बनाएगी ताकि जिन योजनाओं की कल्पना की जा रही है, जिनको धरातल पर उतारना है, उन सभी योजनाओं को टाइम बाउंड वर्क के तहत पूरा किया जाए।

यह भी पढ़े- चौंकाने वाला खुलासाः बांग्लादेश से भारत आया फिर पाकिस्तान जाने बॉर्डर पहुंचा, पकड़ा गया तो बना गूंगा-बहरा

47

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- रांची के बीचो-बीच से रेल लाइन गुजर रहे हैं। इससे यहा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। रांची में यातायात की समस्या को लेकर सरकार काफी चिंतित रही है। घर बन गए हैं, अपार्टमेंट बन गए हैं। यातायात की परेशानी हो रही है एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए यातायात को कैसे सुगम बनाया जाए इसका अध्ययन करने के बाद एलिवेटेड फ्लाईओवर की कल्पना की गई है, जिससे रांची को विकास मिलेगा।

57

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- रांची के बीचो-बीच से रेल लाइन गुजर रहे हैं। इससे यहा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। रांची में यातायात की समस्या को लेकर सरकार काफी चिंतित रही है। घर बन गए हैं, अपार्टमेंट बन गए हैं। यातायात की परेशानी हो रही है एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए यातायात को कैसे सुगम बनाया जाए इसका अध्ययन करने के बाद एलिवेटेड फ्लाईओवर की कल्पना की गई है, जिससे रांची को विकास मिलेगा।

67

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी लोगों को आम व्यवस्था के तहत सुधार लाना होगा। सभी लोगों को यह समझना होगा। लोगों को कॉमन सेंस का भी यूज करना होगा। रातू रोड से हरमू रोड की तरफ चले जाएं तो काफी ऊंचा डिवाइडर बनाया गया है, लेकिन उसके बाद भी सब लोग डिवाइडर कूद कूद कर जाते हैं। पुरुष की बात तो ठीक है, लेकिन महिलाएं भी उसको कूद कर जाती हैं। उस सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार भी काफी होती है। अगर कोई दुर्घटना घट जाए तो गाड़ी वाले की पिटाई हो जाती है

77

लोगों को बदलनी होगी अपनी आदतें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहर के विकास के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी सहयोग करना होगा। उन्हें अपनी आदतों में सुधार लाना होगा। लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। लोग अपनी आदत में सुधार नहीं कर रहे हैं। जबकि लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर प्रशासन को कोसा जाता है। जिस तरह की स्थिति बनी है ऐसा जानवर भी नहीं करेगा लेकिन हम लोग मनुष्य होकर के भी इसमें सुधार नहीं कर रहे हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos