झारखंड में कार्यकर्ता निशा भगत की मौत की CBI जांच की सिफारिश हुई है। इससे उनके परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है। पिता ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। 38 वर्षीय निशा की मौत 6 नवंबर को रांची में हुई थी।

झारखंड के गुमला में आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से मामले की CBI जांच की अनुशंसा किए जाने के बाद निशा के परिवार ने इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई है। निशा भगत के पिता हांडू भगत का कहना है कि शुरुआत से ही परिवार को भरोसा था कि इस मामले की जांच CBI से होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्रीय जांच एजेंसी निष्पक्ष तरीके से पूरे मामले की जांच करेगी और उनकी बेटी की मौत के पीछे जिन लोगों की साजिश थी, उनका पर्दाफाश होगा। पिता ने दोषियों और निशा को कथित तौर पर प्रताड़ित या उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। उनका कहना है कि निशा धर्मांतरण, जमीन माफिया और सरना-सनातन समाज से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर काम कर रही थीं। अब परिवार को जांच के नतीजों का इंतजार है। बता दें, निशा भगत की मौत 6 नवंबर 2026 को झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में हुई थी। वह करीब 38 वर्ष की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

YouTube video player