मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- रांची के बीचो-बीच से रेल लाइन गुजर रहे हैं। इससे यहा हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। रांची में यातायात की समस्या को लेकर सरकार काफी चिंतित रही है। घर बन गए हैं, अपार्टमेंट बन गए हैं। यातायात की परेशानी हो रही है एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए यातायात को कैसे सुगम बनाया जाए इसका अध्ययन करने के बाद एलिवेटेड फ्लाईओवर की कल्पना की गई है, जिससे रांची को विकास मिलेगा।